Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Bridal Lehenga Designs 2026: न्यू ब्राइड्स ट्राय करें मॉडर्न स्टाइल वेडिंग लहंगा डिजाइन, शादी का दिन बनेगा खास

Bridal Lehenga Designs 2026: न्यू ब्राइड्स ट्राय करें मॉडर्न स्टाइल वेडिंग लहंगा डिजाइन, शादी का दिन बनेगा खास

Best Lehenga Designs For Wedding 2026: शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है और इस दिन को खास बनाने के लिए लड़की खूब मेहनत करती है और पहले से ही अपने शादी के लहंगे के लिए बेस्ट ऑप्शन देखना शुरू कर देती हैं. वैसे तो आजकल की ब्राइड सिर्फ हैवी लहंगा के साथ-साथ स्टाइल, कम्फर्ट और ट्रेंड भी देखती हैं. ऐसे में अगर आप भी 2026 की मॉडर्न ब्राइड के लिए खूद को रेडी करना चाहती है, तो आप यहां दिए गए 10 लेटेस्ट वेडिंग लहंगा डिज़ाइन ऑप्शन देख सकती है, इनसे इंस्पिरेशन लेकर अपना वेडिंग लहंगा चुन सकती हैं.

Last Updated: February 19, 2026 | 4:51 PM IST
Red Traditional Bridal Lehenga - Photo Gallery
1/10

रेड ट्रेडिशनल ब्राइडल लहंगा

लाल रंग का ब्राइडल लहंगा हमेशा ट्रेंड में बना रहता है, वहीं गोल्डन एम्ब्रॉयडरी, जरदोजी वर्क और हैवी दुपट्टा इसे खास बनाता है… यह वेडिंग को ड्रिमी बना देता है और ब्राइड को रॉयल लुक देता है.

pastel color wedding lehenga - Photo Gallery
2/10

पेस्टल कलर वेडिंग लहंगा

मॉर्डन ब्राइड्स आजकल पिंक, पीच, लैवेंडर और मिंट ग्रीन जैसे सॉफ्ट कलर्स भी वेडिंग के लिए पसंद कर रही हैं। ऐसे लहंगे ब्राइड को एलिगेंट और क्लासी लुक देते हैं और सबसे यूनिक बनाते हैं.

Velvet Bridal Lehenga - Photo Gallery
3/10

वेलवेट ब्राइडल लहंगा

विंटर वेडिंग के लिए वेलवेट ब्राइडल लहंगा सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. यह आपको रॉयल के साथ ग्रेसफुल लुक देता है और आपको कंफर्टेबल भी रखता है, क्योंकि इसे पहनने से ब्राइड को ठंड ज्यादा महसूस नहीं होती है.

Mirror Work Wedding Lehenga - Photo Gallery
4/10

मिरर वर्क वेडिंग लहंगा

अगर कुछ हटकर देख रही है और अपने ब्राइडल लुक में थोड़ा ब्लिंग बनना चाहती हैं, तो मिरर वर्क वाला लहंगा शादी के लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है. लाइट पड़ते ही यह ब्राइड की खूबसूरती को और भी बड़ा देता है और ऐसे में सभी का ध्यान आपकी और खीचा चला आता है.

Floral Embroidered Bridal Lehenga - Photo Gallery
5/10

फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी ब्राइडल लहंगा

फ्लावर पैटर्न वाला ब्राइडल लहंगा वेडिंग को खास बनाने के लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है. ऐसा लहंगा आपको सॉफ्ट और रोमांटिक ब्राइडल लुक दे सकता है. मेहंदी या हल्दी फंक्शन में आप इसे ट्राय कर सकते हैं.

Double Dupatta Wedding Lehenga Style - Photo Gallery
6/10

डबल दुपट्टा वेडिंग लहंगा स्टाइल

आजकल की नई ब्राइड्स में डबल दुपट्टा ट्रेंड काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहा है, इसमें एक दुपट्टा सिर पर और दूसरा शोल्डर पर होता है. इस तरह का लहंगा आपको रॉयल ब्राइड लुक देता है और आपकी वेडिंग पिक्चर्स को परफेक्ट बना देता है.

Sequin Work Bridal Lehenga - Photo Gallery
7/10

सीक्विन वर्क ब्राइडल लहंगा

अगर आप अपनी वेडिंग में थोड़ा मॉडर्न और ग्लैमरस लुक चाहती हैं, तो सीक्विन वर्क वाला ब्राइडल लहंगा आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है. परफेक्ट रिसेप्शन लुक के लिए आप इसे जरूर ट्राय कर सकती हैं.

Panel Cut Wedding Lehenga - Photo Gallery
8/10

पैनल कट वेडिंग लहंगा

पैनल कट वेडिंग लहंगा भी आजकर काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं यह लहंगा कई पैनल्स में बना होता है, जिसकी वजह से यह ज्यादा फ्लेयर्ड और स्टाइलिश लगता है. स्लिम और टॉल ब्राइड्स के लिए यह बेस्ट चॉइस हो सकता है.

Golden Bridal Lehenga - Photo Gallery
9/10

गोल्डन ब्राइडल लहंगा

गोल्डन ब्राइडल लहंगा कई सालों से ट्रेंड में छाया है, अगर आप रेड और पिंक रंग से हटकर कुछ ट्राय करना चाहती है, तो यह अच्छी पसंद हो सकता है. गोल्डन लहंगा ब्राइड को रॉयल महारानी जैसी फिल देता है. ग्रैंड वेडिंग के लिए यह बेस्ट चॉइस है.

Lightweight Embroidered Wedding Lehenga - Photo Gallery
10/10

लाइटवेट एम्ब्रॉयडरी वेडिंग लहंगा

अगर आप हैवी लहंगे की जगह कंफर्टेबल और लाइटवेटेड कुछ ढूंढ रही हैं, तो ऐसा ब्राइडल लहंगा आपके लिए बेस्ट हो सकती है, कम वेट की वजह से इसे कैरी करना ौर इसके साथ स्टाइल करना आसान होता है.

More News