Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Budget 2026 Date: बजट की अहम तरीखों से लेकर कहां देखें लाइव अपडेट तक, एक क्लिक में जानें पूरी टाइमलाइन

Budget 2026 Date: बजट की अहम तरीखों से लेकर कहां देखें लाइव अपडेट तक, एक क्लिक में जानें पूरी टाइमलाइन

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को संसद में 2026-27 का बजट पेश करने वाली है. भारत की आर्थिक दिशा क तय करने के लिए यह उनका लगातार नौवां बजट होगा और NDA 3.0 सरकार का तीसरा पूर्ण बजट सेशन होगा. इस साल सबसे खास बात यह है कि यह बजट रविवार को पेश किया जाएगा. जो कि काफी दुर्लभ घटना है. जहां पिछले बजट में सरकार ने 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स-फ्री करके मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी थी, वहीं अब किसान, बिजनेसमैन, युवा और टैक्स देने वाले कर्मचारियों को इस साल के बजट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि यह बजट सत्र कब तक चलेगा, GDP ग्रोथ के आंकड़े क्या संकेत देते है और साथ ही आप इस बजट सेशन को कहां और कैसे लाइव देख सकते है. 
Last Updated: January 27, 2026 | 4:25 PM IST
How long will the 2026 budget session last? - Photo Gallery
1/6

बजट सत्र 2026 कब तक चलेगा?

संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से 2 अप्रैल तक चलेगा. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के अनुसार, सत्र दो हिस्सों में होगा:
पहला हिस्सा: 28 जनवरी से 13 फरवरी
दूसरा हिस्सा: 9 मार्च से 2 अप्रैल
बजट के अलावा, इस दौरान कई महत्वपूर्ण बिलों और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी.

When will the Economic Survey be released and why is it important? - Photo Gallery
2/6

आर्थिक सर्वेक्षण कब जारी होगा और यह क्यों महत्वपूर्ण है?

आर्थिक सर्वेक्षण 29 जनवरी को, 2026-27 के बजट से एक दिन पहले पेश किया जाएगा. मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन इसे संसद के दोनों सदनों में पेश करेंगे. आर्थिक सर्वेक्षण सरकार का रिपोर्ट कार्ड होता है, जिसमें पिछले साल की आर्थिक स्थिति, सामने आई चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में बताया जाता है. इसे बजट को समझने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है.

What do the GDP growth figures indicate? - Photo Gallery
3/6

GDP ग्रोथ के आंकड़े क्या संकेत देते हैं?

MoSPI के नवीनतम अनुमानों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में GDP ग्रोथ 7.4 प्रतिशत रहने की उम्मीद है. यह पिछले साल के 6.5 प्रतिशत से बेहतर है. हालांकि, यह चिंता की बात है कि नॉमिनल GDP ग्रोथ सिर्फ 8 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जो पिछले पांच सालों में सबसे कम है. इससे टैक्स कलेक्शन और सरकारी खर्च की योजनाओं पर असर पड़ सकता है.

What expectations do taxpayers have from the budget 2026? - Photo Gallery
4/6

बजट 2026 से टैक्स देने वालों को क्या उम्मीदें हैं?

पिछले बजट में, मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिली थी जब ₹12 लाख तक की आय को टैक्स से छूट दी गई थी. इस बार, यह भी उम्मीद है कि टैक्स स्लैब को और आसान बनाया जाएगा, टैक्स के नियम आसान बनाए जाएंगे, सैलरी पाने वाले लोगों को और राहत मिलेगी और डिजिटल इंडिया और फाइनेंशियल प्लानिंग को ध्यान में रखते हुए नई घोषणाएं भी की जा सकती हैं.

Budget 2026 will focus on unfulfilled promises in the agriculture sector. - Photo Gallery
5/6

बजट 2026 से कृषि क्षेत्र के अधूरे वादों पर फोकस

पिछले बजट में कृषि को अर्थव्यवस्था का मुख्य इंजन बताया गया था. जिसमें KCC लोन की लिमिट ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दी गई थी, कॉटन प्रोडक्टिविटी मिशन, हाई-यील्डिंग सीड्स पर नेशनल मिशन ये योजनाएं 77 मिलियन किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के लिए थीं. हालांकि, कई घोषणाओं को अभी तक पूरी तरह से लागू नहीं किया गया है. इसलिए, इस बजट में उनके लागू होने पर फोकस किया जा सकता है.

Where and how to watch the Budget 2026 live? - Photo Gallery
6/6

बजट 2026 लाइव कहां और कैसे देखें?

अगर आप बजट लाइव देखना चाहते हैं, तो कई ऑप्शन हैं:
indiabudget.gov.in
संसद टीवी और दूरदर्शन
YouTube पर संसद टीवी, DD और PIB चैनल
सोशल मीडिया पर लाइव अपडेट
हर बड़ी घोषणा की मिनट-दर-मिनट जानकारी हमारे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगी.

More News