Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • PCOS Reverse: बिजनेसवुमन निकिता फुलवानी ने PCOS को दी मात, सोशल मीडिया पर शेयर की जर्नी

PCOS Reverse: बिजनेसवुमन निकिता फुलवानी ने PCOS को दी मात, सोशल मीडिया पर शेयर की जर्नी

PCOS Reverse: आज के समय में लड़कियों में मोटापा एक बड़ी समस्या बनकर उभर रहा है. इसकी वजह है हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खानपान. लड़कियों में वजन बढ़ने का एक और बड़ा कारण PCOS (Polycystic Ovary Syndrome) भी है. हाल ही में दुबई की रहने वाली मशहूर इंफ्लुएंसर और बिजनेसवुमन निकिता फुलवानी ने अपनी वेट लॉस जर्नी लोगों के साथ शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने केवल वजन ही नहीं घटाया है, उन्होंने सेहत को भी बदलकर रख दिया है. अक्सर लोग वजन घटाने के लिए जिम जाने और डाइट करने से जोड़कर देखते हैं.

Last Updated: March 28, 2026 | 7:37 PM IST
Nikita Shared Weight Loss and PCOS Reverse Post - Photo Gallery
1/8

निकिता ने शेयर किया पोस्ट

निकिता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने केवल शरीर के बाहरी ढांचे में नहीं बल्कि उनके अंदरूनी सिस्टम में भी बदलाव आया है. इस बदलाव से उनका कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर पहुंच गया और उनकी स्किन भी पहले से ज्यादा ग्लोइंग हो गई है.

PCOS Reverse - Photo Gallery
2/8

PCOS को किया रिवर्स

उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि इस जर्नी में उनकी वेट लॉस जर्नी में सबसे बड़ी उपलब्धि PCOS को रिवर्स करना रहा. उन्होंने बताया कि पीसीओएस के कारण कितनी परेशानियां होती हैं. जो महिलाएं इस समस्या से जूझती हैं, वे जानती हैं कि ये उनके लिए कितनी बड़ी मुसीबत है.

Nikita Phulwani Reversed PCOS - Photo Gallery
3/8

पीसीओएस की परेशानी हुई दूर

पीरियड्स का समय पर न आना, चेहरे पर अनचाहे बाल और त्वचा खराब होना कितना परेशान करता है. निकिता ने बताया कि इस जर्नी से उनके पीरियड्स रेगुलर हो गए और चेहरे पर आने वाले अकेनचाहे बाल कम हो गए. साथ ही स्किन की क्वालिटी भी सुधर गई.

Drink water 4-5 Liter - Photo Gallery
4/8

4-5 लीटर पानी

निकिता ने बताया कि पहले वे दिन भर में केवल 1 लीटर पानी पिया करती थीं लेकिन अब वे रोजाना 4-5 लीटर पानी पीती हैं. इसका सीधा असर उनकी स्किन पर दिखा. पानी ने उनके शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकाला और ऐसा करने से उन्हें नेचुरल ग्लो मिला.

No Makeup Look - Photo Gallery
5/8

मेकअप से निजात

पहले निकिता अपनी खराब और पैची स्किन को छुपाने के लिए मेकअप लगाती थीं. बिना मेकअप उन्हें फोटोज क्लिक करना पसंद नहीं था. हालांकि अपना लुक बदलने के बाद वे बिना हिचकिचाहट नौ मेक-अप लुक में नजर आता है.

Glowing Skin - Photo Gallery
6/8

स्किन को मिलेगा ग्लो

उन्होंने अपने खाने में चीनी कम की. इससे डायबिटीज का खतरा नहीं रहता. ज्यादा चीनी का सेवन स्किन को काला कर देता है. ज्यादा शुगर लेने के कारण उनकी गर्दन और मुंह के आसपास डार्क पैच भी हो जाते हैं. हेल्दी डाइट से शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है और निशान धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे.

Weight Loss Journey - Photo Gallery
7/8

कम हुआ एक्स्ट्रा फैट

उन्होंने अपनी डाइट पर ध्यान देकर न सिर्फ पेट कम कर वजन कम किया बल्कि उनके पैरों का साइज, कलाई और उंगलियों का साइज तक कम हुआ है. इससे साफ है कि जब शरीर होता है, तो वो हर हिस्से से एक्स्ट्रा फैट को कम कर देता है.

Age Reverse - Photo Gallery
8/8

उम्र से कम दिखती हैं निकिता

हेल्दी डाइट होने से न केवल वजन घटा बल्कि उन्होंने अपनी उम्र को भी रिवर्स किया. उन्होंने बताया कि सही लाइफस्टाइल से आप वाकई अपनी उम्र से कम दिख सकते हैं. वे अपनी उम्र से छोटी और एनर्जेटिक महसूस करती हैं.

More News