Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • नज़र का धोखा, क्या आप इन 8 मायावी वस्तुओं में ढूंढ सकते हैं कोई बड़ा अंतर?

नज़र का धोखा, क्या आप इन 8 मायावी वस्तुओं में ढूंढ सकते हैं कोई बड़ा अंतर?

Can Your Eyes Beat the Illusion?:  ऑप्टिकल इल्यूजन हमारे दिमाग और आंखों के बीच के तालमेल को चुनौती देते हैं. यह तो हम सभी जानते हैं कि अक्सर जो हमें दिखाई देता है, वह वास्तविकता से बेहद ही अलग होता है क्योंकि हमारा दिमाग पैटर्न को जल्दी समझने के लिए कुछ ‘शॉर्टकट’ लेता है. ऐसे ही नीचे 8 ऐसी स्थितियां दी गई हैं जहां आपकी पैनी नज़र ही सच और भ्रम के बीच का अंतर बता सकती है. 

Last Updated: February 21, 2026 | 11:55 AM IST
(Hermann Grid) - Photo Gallery
1/8

हरमन ग्रिड

सफेद लाइनों के चौराहों पर आपको काले धब्बे देखने को मिलेंगे, लेकिन जैसे ही आप उन्हें सीधे देखेंगे, वे गायब हो जाएंगे. जहां, आपकी नज़र को यह तय करना है कि वे धब्बे वहां हैं या फिर नहीं.

(The Penrose Triangle) - Photo Gallery
2/8

द पेनरोस ट्राएंगल

इसके एक 'असंभव वस्तु' दिखाई जाती है. दरअसल, पहली नज़र में यह एक ठोस त्रिकोण लगता है, लेकिन बारीकी से देखने पर पता चलता है कि इसकी भुजाएं वास्तविकता में कभी जुड़ ही नहीं होती है.

(Müller-Lyer Lines) - Photo Gallery
3/8

मुलर-लायर रेखाएं

दो समान लंबाई की रेखाएं जिनके सिरों पर तीर (Arrows) विपरीत दिशाओं में देखने को मिलेगी. तो वहीं, तेज़ नज़र वाला ही पहचान पाएगा कि दोनों की लंबाई वास्तव में बराबर देखने को मिलती है.

(Ebbinghaus Circles) - Photo Gallery
4/8

एबिंगहॉस सर्कल

तो वहीं, इसमें दो एक जैसे घेरे, जो अलग-अलग आकार के घेरों से घिरे होने की वजह से छोटे या बड़े दिखाई देते हैं. क्या आप उनके वास्तविक आकार को पहचान सकते हैं?

(Rubin's Vase) - Photo Gallery
5/8

रुबिन का फूलदान

क्या आप बीच में एक फूलदान देख रहे हैं या अगल-बगल दो चेहरे? तेज नजर वाले दोनों आकृतियों के बीच तुरंत स्विच कर सकते हैं. इसके सही पहचानना थोड़ा मुश्किल हो सकता है.

(Leaning Tower Illusion) - Photo Gallery
6/8

झुकती हुई मीनार का भ्रम

दो एक जैसी दिखने वाली मीनारें अगल-बगल रखने पर एक तरफ झुकी हुई नज़र आती है. जबकि वास्तव में, वे बिल्कुल समानांतर (Parallel) होती हैं.

(Kanizsa Triangle) - Photo Gallery
7/8

कनइज़ा त्रिकोण

यहां कोई त्रिकोण नहीं बना है, सिर्फ और सिर्फ कुछ कटी हुई आकृतियां देखने को मिलेंगी. लेकिन आपका दिमाग एक सफेद त्रिकोण की कल्पना करने लगता है. क्या आप बिना रेखाओं के उस अंतर को आसानी से देख पा रहे हैं?

(Adelson's Checker-shadow) - Photo Gallery
8/8

एडल्सन का चेकबोर्ड

और सबसे आखिरी में छाया में रखा एक वर्गाकार ब्लॉक और रोशनी में रखा ब्लॉक अलग रंगों के लगते हैं, जबकि वे एक ही शेड के होते हैं. यहां रोशनी का खेल आपकी नज़र को पूरी तरह से धोखा दे देता है.

More News