कार के रियर व्यू मिरर पर लगे बटन किस काम आते हैं? कितना किफायती है यह फीचर, कैसे करते हैं इस्तेमाल
Car Rear View Mirror Button Use: आज के समय में कार में केवल सामान्य फीचर्स ही नहीं आते हैं, बल्कि कार में एक से बढ़कर एक लग्जरी और स्मार्ट फीचर्स आते हैं. कार के रियर व्यू मिरर में अक्सर आपने कुछ बटल लगे हुए देखे होंगे.
लेकिन क्या इसके इस्तेमाल के बारे में जानते हैं. आखिर यह किस काम आते हैं और इससे क्या होता है. चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में.
क्या है रियर व्यू मिरर पर लगे बटन?
कार के रियर व्यू मिरर पर लगे बटन एक प्रकार का सेफ्टी फीचर होते हैं, जो एक तरह से एंटी-ग्लेयर का काम करते हैं. मिरर पर लगे यह बटन खासतौर पर पीछे से आने वाली कार की हेडलाइट की रोशनी को कम करने का काम करते हैं.
कैसे होता है इस्तेमाल?
रियर व्यू मिरर पर लगे बटन को इस्तेमाल करना बेहद आसान है. इसके लिए रियर व्यू मिरर के पीछे एक छोटा सा फ्लिप बटन दिया जाता है. इसे घुमाने से मिरर का एंगल बदल जाता है और रातमें रोशनी डिम हो जाती है.
कार की स्क्रीन
कुछ लग्जरी और महंगी कारों में रियर व्यू मिरर पर जो बटन दिया जाता है उसे आप बटन के जरिए न कंट्रोल करके अपनी कार में लगी डिस्प्ले या स्क्रीन के जरिए भी कंट्रोल कर सकते हैं.
कम कर सकते हैं लाइट
रियर व्यू मिरर पर लगे बटन को आप एक क्लिक करके मिरर की ब्राइटनेस को भी कम कर सकते हैं. कई बार तेज ब्राइटनेस होने से आपकी स्क्रीन पर ज्यादा तेज रोशनी आती है.
अलग-अलग होते हैं मोड्स
कार के रियर व्यू मिरर पर दिए गए बटन को आप अलग-अलग मोड्स के जरिए भी कंट्रोल कर सकते हैं. दरअसल, इसमें डे और नाइट जैसे दो अलग-अलग मोड्स दिए जाते हैं, जिसका आप इस्तेमाल कर सकते हैं.
रात में ही करें इस्तेमाल
आमतौर पर देखा जाए तो रियर व्यू मिरर पर दिए गए बटन का इस्तेमाल आपको नाइट यानि रात के समय करना चाहिए. क्योंकि, दिन के समय में आपको पीछे वाली गाड़ियां साफ दिखाई देती हैं.
कैमरा के लिए भी होता है इस्तेमाल
कई लेटेस्ट फीचर्स वाली लग्जरी कारों में यह रियर व्यू मिरर कैमरा के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है. दरअसल, इसे ऑन करने से शीशे में कैमरा की डिस्प्ले दिखाई देने लगती है.