Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • 15 लाख से कम कीमत में Sunroof के साथ आती हैं ये 8 कारें, जानें इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में

15 लाख से कम कीमत में Sunroof के साथ आती हैं ये 8 कारें, जानें इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में

Cars under 15 lakhs with sunroof: पिछले कुछ समय में सनरूफ का क्रेज काफी बढ़ा है. पहले सनरूफ केवल लग्जरी और महंगी कारों में आती थी. लेकिन, अब कई कार निर्माता कंपनियों ने कम दाम वाली कारों में भी सनरूफ का ऑप्शन देना शुरू कर दिया है. अगर आप कम कीमत में एक किफायती और सनरूफ वाली कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें. इस लेख के माध्यम से आज हम आपको 15 लाख रुपये से कम में आने वाली कुछ कारों के बारे में बताएंगे. चलिए जानते हैं इनके बारे में.

Last Updated: February 17, 2026 | 8:09 PM IST
Hyundai Creta - Photo Gallery
1/8

हुंडई क्रेटा

अगर आप 15 लाख रुपये से कम की कीमत में एक अच्छी सनरूफ वाली कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में हुंडई क्रेटा को घर ला सकते हैं. इस कार के EX (O) वैरिएंट में आपको सनरूफ देखने को मिल सकती है, जिसकी कीमत 14.62 लाख रुपये है.

Hyundai Creta - Photo Gallery
2/8

हुंडई वेन्यू

अगर आप एक अच्छी पर्फॉमेंस और फीचर्स वाली कार लेना चाहते हैं, जिसकी बिल्ड क्वालिटी भी काफी सॉलिड हो तो ऐसे में वेन्यू आपके लिए पर्फेक्ट रहने वाली है. वेन्यू के HX 5 1.2 Petrol MT में आपको सनरूफ देखने के लिए मिल जाएगी, जिसकी कीमत 9.35 लाख रुपये है.

kia seltos - Photo Gallery
3/8

किआ सेल्टॉस

अगर आप बेहतरीन लुक्स के साथ स्मार्ट फीचर्स वाली किफायती कार की खोज में हैं तो ऐसे में किआ सेल्टॉस आपके लिए एक शानदार कार साबित हो सकती है. इस कार के HTK+ वैरिएंट में आपको पैनेरॉमिक सनरूफ मिलती है, जो 14.19 लाख की कीमत पर आती है.

नेक्सन - Photo Gallery
4/8

नेक्सन

नेक्सन एक अच्छी और 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आने वाली कार है, जो मार्केट में अपनी पर्फॉमेंस के आधार पर धड़ल्ले से बिकती है. इस कार में आपको सनरूफ मिलता है, जिसकी एक्सशोरूम कीमत 13.60 लाख से लेकर 15.60 लाख तक होती है.

Hyundai i20 - Photo Gallery
5/8

हुंडई i20

हुंडई i20 अपने शानदार लुक्स पर लोगों को आकर्षित करती है. इस कार में आने वाला सनरूफ इसे और बेहतर और आकर्षक बनाता है. इस कार के i20 Sportz में आपको सनरूफ मिलती है, जिसकी एक्सशोरूम कीमत 8.28 लाख रुपये है.

Kia Sonet - Photo Gallery
6/8

किआ सोनेट

किआ सोनेट के HTK+ वैरिएंट से ही आपको सनरूफ मिलती है, जिसकी कीमत लगभग 9.10 लाख रुपये है. यह कार लुक्स और फीचर्स में भी काफी जबदस्त है. सनरूफ के लिए इसे आप घर ला सकते हैं.

Maruti Suzuki Victoris - Photo Gallery
7/8

मारुति सुजुकी विक्टोरियस

मारुति सुजुकी विक्टोरियस एक दमदार कार है, जिसे लॉन्च हुए बहुत लंबा समय नहीं हुआ है, लेकिन इस कार को काफी पसंद किया जा रहा है. इस कार के ZXi (O) 2WD Petrol वैरिएंट्स से ही आपको सनरूफ मिलती है, जो 14.08 लाख रुपये की कीमत पर मिलती है.

Hyundai Verna - Photo Gallery
8/8

हुंडई वर्ना

अगर आप लंबी और सीडान कार का शौक रखते हैं और उसमें सनरूफ का मजा लेना चाहते हैं तो बिना किसी संकोच के वर्ना को ले सकते हैं. इस कार के S (1.5L Petrol MT) वैरिएंट में आपको सनरूफ मिलने लगती है, जिसकी कीमत केवल 11.95 लाख रुपये है.

More News