Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Celebs Death In Plane Crash: हवा में खत्म हुईं चमकती जिंदगियां, प्लेन क्रैश में काल का शिकार बने ये सितारे

Celebs Death In Plane Crash: हवा में खत्म हुईं चमकती जिंदगियां, प्लेन क्रैश में काल का शिकार बने ये सितारे

Stars Lost Lives in Plane Crash: बीते दिन 28 जनवरी को राजनीतिक जगत के शूरमा कहे जाने वाले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार के निधन हो गया. इस सूचना के मिलते ही चारों तरफ शोक की लहर छा गई. अजित पवार की मौत एक विमान दुर्घटना में हुई. आपको बताते चलें कि इससे पहले मनोरंजन जगत के कई सितारों ने भी प्लेन क्रैश में अपनी जान गंवा दी थी. आइए जानते हैं उन एक्टर्स के बारे में, जिनकी विमान दुर्घटनाओं में दुखद मौत हुई.

Last Updated: January 29, 2026 | 11:26 AM IST
soundarya death in plane crash - Photo Gallery
1/5

सौंदर्या

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सूर्यवंशम' में राधा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सौंदर्या अपनी खूबसूरती और अदाकारी के लिए मशहूर थीं. एक्ट्रेस को का पूरा नाम सौम्या सत्यनारायण था. उन्होंने बॉलीवुड के अलावा कई साउथ की फिल्मों में भी काम किया था. 17 अप्रैल 2004 को सौंदर्या का एक दुखद हादसे में निधन हो गया. वह अपने भाई के साथ एक प्राइवेट जेट में सफर कर रही थीं. बेंगलुरु के जक्कूर हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई. इस हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई. जिसमें अभिनेत्री भी शामिल थीं. उस समय सौंदर्या की उम्र सिर्फ 31 साल थी.

inder thakur plane crash - Photo Gallery
2/5

इंदर ठाकुर

इंदर हीरालाल ठाकुर सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि फैशन डिजाइनर और मॉडल भी थे. अभिनेता को 1982 में रिलीज हुई फिल्म ‘नदिया के पार’ में ओंकार के किरदार ने काफी पहचान दिलाई. जून 1985 में इंदर ठाकुर की एक बेहद दुखद हादसे में मौत हो गई. वह अपनी पत्नी प्रिया और बच्चे के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट 182 में सफर कर रहे थे. इस विमान में आतंकवादी बम धमाका हुआ, जिससे हवा में ही विमान नष्ट हो गया और उनकी परिवार सहित मृत्यु हो गई.

taruni sachdev death in plane crash - Photo Gallery
3/5

तरुणी सचदेवा

तरुणी सचदेव, जो 'रसना गर्ल' नाम से मशहूर थीं. आपको बता दें कि वह एक चाइल्ड आर्टिस्ट थीं, जिनका जन्म 14 मई 1998 को हुआ था. उन्होंने 2004 में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ फिल्म 'वेल्लिनाक्षत्रम' से अपने करियर की शुरुआत की, जिससे उन्हें प्रसिद्धि मिली. इसके बाद तरुणी ने साल 2009 में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'पा' में काम किया. 14 मई 2012 को अपने 14वें जन्मदिन पर नेपाल के जोमसोम हवाई अड्डे के पास प्लेन क्रैश में उनकी दुखद मृत्यु हो गई.

rani chandra death in plane crash - Photo Gallery
4/5

रानी चंद्रा

मलयालम फिल्म अभिनेत्री रानी चंद्रा की भी एक विमान हादसे में मौत हो चुकी है. यह हादसा साल 1976 में हुआ था. उस समय रानी चंद्रा अपनी मां और तीन बहनों के साथ इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 171 में सफर कर रही थीं. दुर्भाग्य से विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इस हादसे में रानी चंद्रा समेत विमान में सवार सभी लोगों की जान चली गई. यह घटना फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा सदमा थी.

celebs death in plane crash - Photo Gallery
5/5

इन सितारों ने भी गंवाई जान

राजनेता अजित पवार के अलावा संजय गांधी और अभिनेत्री जुबैदा बेगम का भी प्लेन क्रैश में निधन हुआ था.

More News