चैत्र नवरात्रि व्रत में खा सकते हैं ये 5 सब्जियां! जानें कैसे मिलेंगे जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है. ये नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित होते हैं. इस दौरान कई लोग व्रत रखते हैं और सात्विक भोजन का पालन करते हैंनवरात्रि में खानपान को लेकर कुछ खास नियम होते हैं. इस दौरान अनाज, दाल, प्याज-लहसुन और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाई जाती है. इसके बजाय हल्का, शुद्ध और आसानी से पचने वाला भोजन लिया जाता है.लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि व्रत के दौरान कौन-कौन सी सब्जियां खाई जा सकती हैं. आमतौर पर आलू सबसे ज्यादा खाया जाता है, लेकिन इसके अलावा भी कई सब्जियां हैं जो व्रत में खाई जा सकती हैं और शरीर को ऊर्जा देती हैं.
अरबी
अरबी को भी व्रत में खाया जाता है. यह शरीर को ताकत देने वाली सब्जी है और इसे सूखी सब्जी या दही के साथ बनाया जा सकता है. हल्के मसालों और सेंधा नमक के साथ इसका स्वाद अच्छा लगता है.
आलू
नवरात्रि में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सब्जी आलू है. यह जल्दी बन जाता है और पेट भी भरता है. इससे आप सब्जी, टिक्की, चाट या हलवा जैसी कई चीजें बना सकते हैं. यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मदद करता है.
लौकी
लौकी शरीर को ठंडक देती है और पाचन के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है. इसे सब्जी, रायता या हलवा बनाकर खाया जा सकता है. व्रत के दौरान यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करती है.
खीरा
खीरा एक ताजगी देने वाली सब्जी है, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देती. इसे सलाद या रायते के रूप में खाया जाता है. यह पेट के लिए भी हल्का होता है.
शकरकंद
शकरकंद व्रत के लिए बहुत अच्छा विकल्प है. यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है और शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा देता है. इसे उबालकर, भूनकर या चाट बनाकर खाया जा सकता है.