Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Navratri 2026: व्रत टूट जाए तो क्या होगा? क्या देवी नाराज होंगी, जानें टूटे व्रत को कैसे पूरा करें

Navratri 2026: व्रत टूट जाए तो क्या होगा? क्या देवी नाराज होंगी, जानें टूटे व्रत को कैसे पूरा करें

Chaitra Navratri 2026: कोई भी व्रत श्रद्धा और नियमों के साथ किया जाता है. लेकिन कई बार अनजाने में छोटी-सी गलती की वजह से आपका व्रत टूट जाता है. ऐसे में लोगों के मन में कई तरह के डर और सवाल पैदा होने लगते हैंं, जैसे क्या इससे देवी नाराज हो जाएंगी और इसका क्या प्रभाव पड़ेगा. धार्मिक मान्यताएं क्या कहती है, इसे सही तरीके से कैसे पूरा करें.

Last Updated: March 25, 2026 | 4:10 PM IST
Apologies - Photo Gallery
1/8

क्षमा याचना

अगर व्रत टूट गया है, तो सबसे पहले मंदिर के सामने बैठकर हाथ जोड़कर अपनी भूल को स्वीकार करे. शांत मन से मां दुर्गा के मंत्र ‘ॐ दुं दुर्गायै नमः’ का 108 बार (एक माला) जाप करें. अनजनाने में हुई गलती का प्रभाव खत्म होगा.

Small Havan - Photo Gallery
2/8

छोटा हवन

शुद्धिकरण के लिए अग्नि को सबसे पवित्र माना जाता है. यदि आपको ऐसा लगता है कि बड़ी गलती हो गई है, तो घर में छोटा सा हवन आवश्य करें.

Worship of Young Girls - Photo Gallery
3/8

कन्या पूजन

नवरात्रि में कन्याओं को साक्षात देवी का दर्जा दिया गया है. यदि आपका व्रत खंडित हो गया है, तो कम से कम दो छोटी कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराएं. दक्षिणा देकर विदा करें.

Donation of White Objects - Photo Gallery
4/8

सफेद वस्तु दान

हिंदू धर्म के अनुसार दान को सबसे बड़ा प्रायश्चित कहा जाता है. अपनी क्षमता के अनुसार किसी जरूरतमंद या ब्राह्मण को सफेद वस्तुएं जैसे चीनी, दूध, चावल या सफेद कपड़े दान करें.

Taking Care of Health - Photo Gallery
5/8

सेहत का ध्यान

यदि आपका व्रत आपकी तबीयत खराब होने की वजह से व्रत टूटा है, तो खुद को बिल्कुल न कोसें. शास्त्रों के मुताबिक, बीमार शरीर के साथ जबरदस्ती व्रत करना उचित नहीं माना गया है.

If happened by mistake - Photo Gallery
6/8

भूलवश हुआ तो कोई दोष नहीं

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आपका व्रत अनजाने में टूट गया है, आपने पानी पी लिया है या कुछ खा लिया है, तो उसे पूर्ण रूप से व्रत भंग नहीं माना जाता है. जब तक कि आपकी आत्मा अशुद्ध नहीं हो.़

Sankalp Shakti - Photo Gallery
7/8

संकल्प शक्ति

अगर किसी कारण वस आपका व्रत टूट जाता है तो हार मानकर पूजा न छोड़ें. स्नान करके दोबारा संकल्प लें और बाकी बचे दिनों का व्रत पूरी निष्ठा से करें.

Disclaimer - Photo Gallery
8/8

डिस्क्लेमर

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य उद्देश्यों के लिए है. यहां दी गई धार्मिक या ज्योतिष मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है. हम इसकी पूर्ण सटीकता की गारंटी नहीं देते हैं.

More News