Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • ‘चिरैया’ वेब सीरीज में पूजा के किरदार में हैं कौन सी एक्ट्रेस? अदाओं से जीतती हैं दिल, देखें तस्वीरें

‘चिरैया’ वेब सीरीज में पूजा के किरदार में हैं कौन सी एक्ट्रेस? अदाओं से जीतती हैं दिल, देखें तस्वीरें

Prasanna Bisht: हाल ही में हॉटस्टार पर दिव्या दत्ता अभिनीत वेब सीरीज ‘चिरैया’ रिलीज हुई है. इसकी बहुत तारीफ हो रही है. इस सीरीज में पूजा के किरदार में प्रसन्ना बिष्ट हैं, जिनके एक्टिंग की सराहना हो रही है. आखिर कौन हैं प्रसन्ना बिष्ट? चलिए जानते हैं इस एक्ट्रेस के बारे में. 

Last Updated: March 29, 2026 | 6:08 PM IST
Prasanna Bisht in chiraiya - Photo Gallery
1/8

'चिरैया' से चर्चा में आईं प्रसन्ना बिष्ट

वेब सीरीज 'चिरैया' में पूजा के रूप में किरदार निभाकर प्रसन्ना बिष्ट सुर्खियों में आ गईं. सीरीज में उनकी मासूमियत और शानदार एक्टिंग ने लोगों का दिल जीतने का काम किया है. यह सीरीज मैरिटल रेप जैसे संवेदनशील मुद्दे पर आधारित है.

Who is Prasanna Bisht - Photo Gallery
2/8

कौन हैं प्रसन्ना बिष्ट?

प्रसन्ना बिष्ट मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में काम करती हैं. उन्होंने साल 2021 में आई फिल्म 'कैंडी' से ओटीटी पर डेब्यू किया था.

Prasanna Bisht in farrey - Photo Gallery
3/8

छवि की भूमिका से मिली लोकप्रियता

एक्ट्रेस ने साल 2023 में ओटीटी पर आई फिल्म 'फर्रे' में 'छवि के किरदार से काफी लोकप्रियता हासिल की.

Prasanna Bisht born in uttarakhand - Photo Gallery
4/8

उत्तराखंड में हुआ जन्म

प्रसन्ना बिष्ट का जन्म 8 अगस्त 1999 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुआ था. इस समय वह 27 वर्ष की हैं.

Prasanna Bisht career - Photo Gallery
5/8

इंजीनियरिंग छोड़ फिल्मों की पढ़ाई की

प्रसन्ना बिष्ट इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए दिल्ली आईं और नोएडा स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में दाखिला लिया. लेकिन उनका मन कुछ और करने था. फिर क्या उन्होंने तीन महीने बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी. और नोएडा के एशियन स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज में दाखिला लिया, जहां उन्होंने फिल्म निर्माण का अध्ययन किया.

Prasanna Bisht cinema love - Photo Gallery
6/8

मुंबई का किया रुख

फिल्मों में गहरी रुचि के कारण उन्होंने कॉलेज में पढ़ाई के दौरान कई शॉर्ट फिल्में बनाई. फिर पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मुंबई चली गईं.

Prasanna Bisht movies and series - Photo Gallery
7/8

इन सीरीज और फिल्मों से बनाई पहचान

प्रसन्ना बिष्ट को 'ढाई आखर', 'डेढ़ बीघा जमीन'. और 'डिलोजिकल' जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी भूमिकाओं के लिए भी जाना जाता है.

Prasanna Bisht on social media - Photo Gallery
8/8

सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव

प्रसन्ना बिष्ट के इंस्टाग्राम पर 57.5K फॉलोअर्स हैं.

More News