आयुर्वेद में किसी अमृत से कम नहीं है चिरायता, बुखार से लेकर पाचन तक के लिए फायदेमंद, ऐसे करें सेवन
Chirata Benefits: आयुर्वेद में बहुत सी ऐसी जड़ी बूटियां होती हैं, जो स्वाद में भले ही अजीब हों, लेकिन उनके गजब के फायदे होते हैं. इसी तरह चिरायता भी होता है, जिसे आयुर्वेद में जड़ी-बूटी माना जाता है. ये एक औषधीय पौधा होता है, जो स्वाद में काफी कड़वा होता है. लंबे समय से ये पारंपरिक चिकित्सा का हिस्सा रहा है. विशेषज्ञों की मानें, तो चिरायता में कई ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि चिरायता किन-किन बीमारियों में फायदेमंद हो सकता है.
बुखार से रिकवरी में मददगार
चिरायता खाने में बहुत फायदेमंद होता है. इसका इस्तेमाल खासकर बुखार के लिए किया जाता है. बहुत से लोग बुखार आने पर इसका काढ़ा बनाकर पीते हैं. कहा जाता है कि ये बुखार से शरीर को रिकवर होने में ज्यादा मदद कर सकता है.
बॉडी डिटॉक्स करने में फायदेमंद
चिरायता को शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने वाले गुण होते हैं. चिरायता का सेवन करने से विषैले टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और ये शरीर को अंदर से साफ रखने में मददगार हो सकते हैं.
पाचन के लिए फायदेमंद है चिरायता
चिरायता का सेवन पेट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. ये पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और खाने को सही से पचाने में मदद करने के लिए जाना जाता है.
ब्लड शुगर करे कंट्रोल
कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि चिरायता ब्लड शुगर लेवल को भी मेंटेन करने में मददगार होता है. इसके कारण कुछ लोग इसे डायबिटीज मैनेजमेंट के लिए भी इस्तेमाल करते हैं.
कैसे करें चिरायता का सेवन?
अधिकतर लोग चिरायता का सेवन काढ़े के रूप में करते हैं. इसकी सूखी टहनियों को पानी में तब तक उबाला जाता है, जब तक वो पानी आधा न रह जाए. इसके बाद इसका सेवन किया जाता है. वहीं बहुत से लोग इसका पाउडर बनाकर भी खाते हैं.
बरतें सावधानियां
चिरायता का सेवन काफी मुश्किल होता है. ये स्वाद में कड़वा होता है, जिसके कारण बच्चों से लेकर बड़े तक इसका सेवन करने से कतराते हैं. इसका सेवन फायदेमंद तो है लेकिन विशेषज्ञ या आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसका सेवन करना चाहिए.
डिस्क्लेमर
ध्यान दें कि अगर आप भी चिरायता का सेवन करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. ये लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. ये किसी इलाज का विकल्प नहीं है.