गलवान में दिखेगा चित्रांगदा का जलवा, सर्जरी की बात पर Chitrangada Singh ने ट्रोलर्स का कर दिया था मुंह बंद!
Chitrangada Singh: इंडियन एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने कुछ टाइम पहले उन सेलिब्रिटीज़ के बारे में बात की थी, जिन्हें अपनी पर्सनालिटी को बेहतर बनाने या कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए सर्जरी करवाने पर ट्रोल किया जाता है. आलोचना पर अपना नज़रिया शेयर करते हुए उन्होंने ट्रोलर्स को जमकर लताड़ा. चलिए जानते हैं इस मामले को और उनके सर्जरी को लेकर नजरिए को. इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री में कॉस्मेटिक सर्जरी का मामला भी काफी पुराना है.
चित्रांगदा ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
बता दें कि सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस को सर्जरी को लेकर ट्रोल किया. इस पर चित्रांगदा सिंह ने एक इंटरव्यू में कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि लोग सर्जरी को लेकर इतना जजमेंटल क्यों होते हैं? हर किसी की प्राइवेट जिंदगी में झांकना ठीक नहीं होता. यदि कोई इंसान अपनी पर्सनालिटी को अच्छा करना चाहता है, तो इसमें क्या गलत है? उन्होंने ट्रोलिंग को गलत करार देते हुए कहा कि इससे सितारों की मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है.
किसी के कैरेक्टर के खराब नहीं करें
चित्रांगदा ने कहा कि किसी के कैरेक्टर पर उंगली उठाना बिल्कुल भी ठीक नहीं है. यह मेरी पर्सनल लाइफ है. फिजिकल पर्सनालिटी को बेहतर बनाने के लिए स्टार्स सर्जरी करवाते हैं.
बेबाक अंदाज है खासियत
बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह फिल्मों में भले ही कम दिखाई देती हों लेकिन वे अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी जानी जाती हैं. चित्रांगदा ने कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने वाले एक्टर्स का बचाव किया और जो ट्रोलिंग करने वाले लोग हैं उनको तगड़ा जबाव भी दिया.
लोगों को करनी चाहिए सराहना
चित्रांगदा ने कहा कि लोगों को स्टार्स की पर्सनल जिंदगी में तांक-झांक करने की बजाय उनकी एक्टिंग की सराहना करनी चाहिए. इससे मॉटिवेशन मिलता है.
बॉलीवुड में बढ़ रहा सर्जरी ट्रेंड
बॉलीवुड में स्टार्स अक्सर सुंदर दिखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स को अपना रहे हैं. कई स्टार्स अपने लुक्स को बेहतरीन बनाए रखने के लिए बोटॉक्स, फिलर्स या सर्जरी का विकल्प चुनते हैं. चित्रांगदा ने बताया कि पूरी दुनिया में इसका चलन है, इसमें कोई बड़ी बात नहीं. हॉलीवुड स्टार्स भी इसका सहारा लेते हैं. लेकिन भारतीय लोग इसे एक बड़ा मुद्दा बनाते हैं.
गलवान फिल्म में दिखेंगी एक्ट्रेस
एक्ट्रेस हाउसफुल 5 के बाद सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में नजर आने वाली हैं. वे सलमान खान की पत्नी का रोल निभा रही हैं. उन्होंने सलमान खान के साथ पहली बार फिल्म में काम किया.
डिस्क्लेमर
डिस्क्लेमर - यह फोटो गैलरी सिर्फ जानकारी और मनोरंजन के लिए है और यह प्रोफेशनल सलाह का विकल्प नहीं है. इसमें दिया गया लेख विभिन्न स्त्रोंतो से लिया गया है. इंडिया न्यूज इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.