Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • सारा अली खान और ओरी के बीच छिड़ा ‘कोल्ड वॉर’, सोशल मीडिया पर साध रहे एक-दूसरे पर निशाना

सारा अली खान और ओरी के बीच छिड़ा ‘कोल्ड वॉर’, सोशल मीडिया पर साध रहे एक-दूसरे पर निशाना

सारा अली खान और ओरी के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ा विवाद तेज हो गया है. हाल ही में ओरी ने एक विवादास्पद टी-शर्ट पहनकर सारा अली खान के करियर का मजाक उड़ाया था. ओरी के इस पोस्ट का जवाब सारा ने अप्रत्यक्ष रूप से दिया है. उन्होंने ओरी के तंज का जवाब “नाम चले” गाने के बोलों से दिया.  

Last Updated: January 27, 2026 | 2:47 PM IST
starting of controversy - Photo Gallery
1/5

विवाद की शुरुआत

ओरी ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम रील में "सारा", "अमृता" और "पलक" नामों का मजाक उड़ाया, जिसे सारा अली खान, अमृता सिंह और पलक तिवारी से जोड़ा गया. रील वायरल होने पर ओरी को उसे डिलीट करना पड़ा. इसके बाद सारा और उनके भाई इब्राहिम ने ओरी को अनफॉलो कर दिया.

orry - Photo Gallery
2/5

ओरी का तीखा तंज

ओरी ने एक और रील में ट्रांसपेरेंट ब्रा वाली टी-शर्ट पहनी और एक यूजर के कमेंट "ब्रा किसे होल्ड कर रही है?" पर पिन रिप्लाई किया, "सारा अली खान की हिट फिल्में". उन्होंने सेलेना गोमेज के गाने "पीपल यू नो" के बोलों के साथ यूट्यूब सीरीज का भी इशारा किया, जो बॉलीवुड एक्टर्स के करियर ग्राफ पर आधारित है. इसे सारा के करियर पर सीधा इशारा माना गया.

sara ali khan replied on controversy - Photo Gallery
3/5

सारा का जवाब

विवाद के बाद सारा ने पहली पोस्ट दोस्त साकेत के बर्थडे पर शेयर की, जिसमें वेकेशन फोटोज के कोलाज के साथ सारा ने विक्रम सरकार का गाना "नाम चले" लगाया. चुने गए बोल हैं: "खुले से खाते न पड़ते हिसाब में, मस्ती में रहते हम, टैलेंटेड बालक न पड़ते विवादों में". इसे ओरी को सारा का करारा जवाब माना जा रहा है.

reaction on social media - Photo Gallery
4/5

सोशल मीडिया रिएक्शन

फैंस ने ओरी की आलोचना की, उन्हें "घटिया" और "पैथेटिक" कहा. कई लोगों ने सारा का समर्थन किया, जबकि कुछ ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया. सारा अली खान और ओरी कॉलेज में भी दोस्त रह चुके हैं.

Disclaimer - Photo Gallery
5/5

Disclaimer

यह जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध स्रोतों पर आधारित है. हम निजी या अपुष्ट विवरणों की सटीकता का दावा नहीं करते हैं. यह सामग्री केवल सूचनात्मक और मनोरंजनात्मक उद्देश्यों के लिए है.

More News