Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कोर्टरूम ड्रामा के शौकीन मिस न करें ये शोज, सस्पेंस और थ्रिलर के साथ ही लगेगा कॉमेडी का तड़का

कोर्टरूम ड्रामा के शौकीन मिस न करें ये शोज, सस्पेंस और थ्रिलर के साथ ही लगेगा कॉमेडी का तड़का

Courtroom Drama Show: अगर आपको कोर्टरूम ड्रामा देखना पसंद है और आप कुछ अच्छे कंटेंट की तलाश में हैं, तो हम आपके लिए कुछ ऐसी कोर्टरूम बेस्ड सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी छुट्टियों और वीकेंड को बेहतरीन बना सकते हैं. इनमें आपको वकीलों की तकरार, न्याय की लड़ाई और इंसान की इमोशनल कहानियां देखने को मिलेंगी. इस लिस्ट में मामला लीगल है, क्रिमिनल जस्टिस, गिल्टी माइंड्स, द वर्डिक्ट, इल्लीगल और ट्रायल बाय फायर जैसे शोज शामिल हैं.

Last Updated: April 6, 2026 | 5:24 PM IST

मामला लीगल है

मामला लीगल है, लेकिन कहानी दिल्ली के पटपड़गंज अदालत के इर्द-गिर्द घूमती है. इस सीरीज में वकील मजाकिया कानूनों को सुलझाते हैं. हाल ही में इस सीरीज का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ है. इसमें रवि किशन, कुशा कपिला, नाइला ग्रेवाल जैसे तमाम एक्टर्स मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

Criminal Justice - Photo Gallery
2/6

क्रिमिनल जस्टिस

पंकज त्रिपाठी स्टारर क्रिमिनल जस्टिस के सीजन रिलीज हो चुके हैं. पंकज त्रिपाठी इसमें वकील माधव मिश्रा का किरदार निभा रहे हैं. वे अपनी सादगी और चतुराई से पेचीदा कानूनी मामलों को सुलझा लेते हैं. इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.

Guilty Minds - Photo Gallery
3/6

गिल्टी माइंड्स

गिल्टी माइंड्स में श्रिया पिलगांवकर और करिश्मा तन्ना, वरुण मित्रा और सतीश कौशिक मुख्य भूमिका में हैं. इस सीरीज का एक पार्ट रिलीज हुआ. इस सीरीज में श्रिया आदर्शवादी हैं और मानवीय अधिकारों के केस लड़ती हैं. वहीं उनके दोस्त दीपक का किरदार निभा रहे वरुण एक बड़े और रसूखदार लॉ फर्म के लिए काम करते हैं. इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.

The Verdict - Photo Gallery
4/6

द वर्डिक्ट

द वर्डिक्ट स्टेट वर्सेज नानावती के. एम. नानावती बनाम महाराष्ट्र राज्य केस वपर आधारित सीरीज है. ये सीरीज नेवल ऑफिसर के. एम. नानावती की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्होंने अपनी पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया था. ये सीरीज जी पर देखी जा सकती है.

Illegal - Photo Gallery
5/6

इल्लीगल

इल्लीगल- जस्टिस आउट ऑफ ऑर्डर सीरीज एक लीगलथ्रिलर वेबसीरीज है. इस सीरीज के दो पार्ट रिलीज हुए हैं. इस सीरीज को जियोहॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.

Trial By Fire - Photo Gallery
6/6

ट्रायल बाय फायर

राजश्री देशपांडे और अभय देओल स्टारर ट्रायल बाय फायर लोगों की पसंदीदा सीरीज है. ये सीरीज 1997 के उपहार सिनेमा आग हादसे पर बेस्ड है. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

More News