Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • जब फिल्मों में घूमा बल्ला, तो बॉक्स ऑफिस पर बरसे नोट! क्रिकेट पर बनी इन फिल्मों ने की छप्परफाड़ कमाई

जब फिल्मों में घूमा बल्ला, तो बॉक्स ऑफिस पर बरसे नोट! क्रिकेट पर बनी इन फिल्मों ने की छप्परफाड़ कमाई

Films Based on Cricket: इन दिनों दर्शकों में अंतरराष्ट्रीय टी20 विश्वकप का क्रेज बना हुआ है. फिल्मों में भी क्रिकेट की दुनिया को दिखाया गया है. कई ऐसी फिल्में हैं, जो क्रिकेटर की लाइफ पर बनी हैं. चलिए जानते हैं कि उन फिल्मों के बारे में और उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की. 

Last Updated: March 2, 2026 | 5:55 PM IST
ms dhoni the untold story - Photo Gallery
1/7

एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी

साल 2016 में सुशांत सिंह राजपूत, कियारा आडवाणी और दिशा पटानी अभिनीत फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' रिलीज हुई थी. नीरज पांडे के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत के महानतम क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक, महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित है. इसने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 215.5 करोड़ रुपये कमाए थे.

ranveer singh movie 83 - Photo Gallery
2/7

83

कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म '83' क्रिकेटर कपिल देव के जीवन पर आधारित है. इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका रणवीर सिंह ने निभाई है. यह फिल्म कपिल देव के नेतृत्व में 1983 में भारत की ऐतिहासिक पहली क्रिकेट विश्व कप जीत की कहानी बयां करता है. फिल्म में दीपिका पादुकोण, जीवा, निशांत दहिया और हार्डी संधू जैसे कलाकार हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 193 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाए थे.

iqbal movie - Photo Gallery
3/7

इकबाल

नागेश कुकुनूर द्वारा निर्देशित फिल्म 'इकबाल' एक महत्वाकांक्षी क्रिकेटर की प्रेरणादायक कहानी है, जिसका किरदार श्रेयस तलपड़े ने निभाया है. इकबाल मूक-बधिर खिलाड़ी हैं, लेकिन भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने का सपना देखता है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.50 करोड़ रुपये कमाए थे.

lagaan movie - Photo Gallery
4/7

लगान

क्रिकेट पर बनी फिल्मों की बात 'लगान' के बिना पूरी नहीं होती. यह फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था. इसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में थे. कहानी अंग्रेजों के समय की है. एक गांव के लोग भारी कर (लगान) से परेशान होते हैं, तब वे अंग्रेजों को क्रिकेट मैच की चुनौती देते हैं. शर्त यह होती है कि अगर गांव वाले मैच जीत जाएंगे, तो उनका कर माफ कर दिया जाएगा. यह फिल्म एकता, हिम्मत और कभी हार न मानने की भावना को दिखाती है. 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 55 करोड़ रुपये के आसपास कमाई की थी.

Chain Kulii ki Main Kulii - Photo Gallery
5/7

चैन कुली की मैन कुली

2007 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन करनजीत सलूजा ने किया था. यह फिल्म करण की कहानी है, जो 13 साल का एक अनाथ लड़का है. वह कपिल देव की 1983 वर्ल्ड कप में खेली गई 175 रन की पारी से बहुत प्रेरित है.उसे किसी तरह वही बल्ला मिल जाता है. करण उस ‘जादुई बल्ले’ से शानदार बल्लेबाजी करता है और बहुत कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में जगह बना लेता है. टीम में उसके साथ कई उतार-चढ़ाव आते हैं. सीरीज के आखिरी मैच से पहले उसका बल्ला भी खो जाता है, लेकिन फिर भी वह कमाल करता है. इसने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी.

jannat movie - Photo Gallery
6/7

जन्नत

फिल्म 'जन्नत' में अर्जुन (इमरान हाशमी), एक छोटा-मोटा जुआरी रहता है. वह क्रिकेट सट्टेबाजी की पेंचीदा दुनिया में उलझ जाता है और तेजी से कामयाबी की ऊंचाइयों को छू लेता है. हालांकि, जल्द ही उसे अपने इस अपने दो नंबर के धंधे और अपने प्यार, जोया (सोनल चौहान) के बीच चुनाव करने की दुविधा का सामना करना पड़ता है. इसी के बाद कहानी में असली मोड़ आता है. यह फिल्म तो सीधे तौर पर क्रिकेट पर आधारित नहीं है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये कमाए थे.

Kai Po Che - Photo Gallery
7/7

काई पो चे

अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव और अमित सध आदि कलाकार मौजूद हैं. इस फिल्म में भी क्रिकेट का एंगल दिखाया गया है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 83 करोड़ रुपये कमाए थे.

More News