यशस्वी जायसवाल की rumoured गर्लफ्रेंड ने ‘बिकिनी’ में मचाया तहलका, कातिलाना अंदाज देख रह जाएंगे दंग
क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल को लेकर बहुत समय से ये अटकलें लगाईं जा रही हैं कि वे यूके में रहने वाली छात्रा मैडी हैमिल्टन को डेट कर रहे हैं. मैडी हैमिल्टन को 2024 से आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैचों में अक्सर उनका हौसला बढ़ाते हुए देखा गया है. हालांकि न तो जायसवाल और न ही हैमिल्टन ने आधिकारिक तौर पर अपने रोमांटिक रिश्ते की पुष्टि की है. यूके में रहने वाली मैडी हैमिल्टन बेहद खूबसूरत हैं. आइये जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें:
मैडी हैमिल्टन कौन हैं?
मैडी यूके में रहने वाली एक छात्रा हैं जिन्हें अक्सर जायसवाल का समर्थन करने के लिए राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहने आईपीएल मैच में देखा जाता है.
पहली सार्वजनिक उपस्थिति
उन्होंने 2024 में हैदराबाद में भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला के दौरान सबसे पहले सार्वजनिक तौर पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया था.
यशस्वी के साथ रिश्ता
2024 और 2025 आईपीएल सीज़न के दौरान यशस्वी के मैचों में लगातार उनकी उपस्थिति के कारण सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर काफी चर्चा हो रही है, हालांकि दोनों ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है.
भाई के जरिये हुई थी मुलाकात
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैडी की मुलाकात जयसवाल से उनके भाई हेनरी हैमिल्टन के जरिए हुई, जिनके क्रिकेटर के साथ कथित तौर पर दोस्ताना संबंध हैं.
कई सालों से है संबंध
कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि दोनों एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं, और अटकलें तीन साल के रिश्ते की ओर इशारा करती हैं, जिसके चलते प्रशंसकों के बीच "यशस्वी जायसवाल डेटिंग टाइमलाइन" की खोज बढ़ गई है
बिकिनी पोस्ट ने मचाया तहलका
मैडी बेहद खूबसूरत हैं और उन्होंने बिकनी में अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जो खूब वायरल हुई थी.