Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • CSK की हार के 5 बड़े विलेन, संजू सैमसन से शिवम दुबे तक… इन खिलाड़ियों ने किया शर्मिंदा

CSK की हार के 5 बड़े विलेन, संजू सैमसन से शिवम दुबे तक… इन खिलाड़ियों ने किया शर्मिंदा

CSK Defeat Reason: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत बेहद खराब रही. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले ही मैच में सीएसके को बुरी तरह का हार का सामना करना पड़ा. रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया. सीएसके को मिली इस हार के पीछे कई बड़ी वजहें रहीं. खासकर एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में सीएसके को अनुभव की काफी ज्यादा कमी खली. इस सीजन सीएसके की टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ी हैं. हालांकि कुछ अनुभवी प्लेयर भी हैं, लेकिन वो भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. जानें CSK की हार के 5 बड़े विलेन…

Last Updated: March 31, 2026 | 6:13 PM IST
Sanju Samson - Photo Gallery
1/8

संजू सैमसन

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने CSK के लिए अपना डेब्यू किया, लेकिन उसे यादगार नहीं बना पाए. संजू सैमसन पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे थे, लेकिन इस मैच में फ्लॉप साबित रहे. नांद्रे बर्गर ने संजू सैमसन को सिर्फ 6 रन पर बोल्ड कर दिया.

Shivam Dube - Photo Gallery
2/8

शिवम दुबे

CSK के अनुभवी ऑलराउंडर शिवम दुबे के पास टीम की पारी संभालने का मौका था. टॉप ऑर्डर के बिखरने के बाद शिवम दुबे पर पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी थी, लेकिन वह जल्दबाजी में आउट हो गए. शिवम दुबे ने मैदान पर आते ही पहली गेंद पर छक्का लगाया. इसके बाद शिवम दुबे फिर अपनी तीसरी ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए, लेकिन बाउंड्री के पास कैच पकड़े गए.

Ruturaj Gaikwad - Photo Gallery
3/8

ऋतुराज गायकवाड़

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (6 रन) का भी बल्ला नहीं चला. संजू सैमसन का विकेट गिरने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ को थोड़ा संभलकर पारी को आगे बढ़ाना चाहिए था, लेकिन वो स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पा रहे थे. इसके चलते उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन क्लीन बोल्ड हो गए.

Sarafaraz Khan - Photo Gallery
4/8

सरफराज खान

घरेलू क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान के पास CSK की पारी को संभालकर हीरो बनने का शानदार अवसर था. वह मैदान पर रुककर अपनी टीम के लिए बड़ी पारी खेल सकते थे. टॉप ऑर्डर के बिखरने पर सरफराज खान को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर भेजा गया, लेकिन वो सिर्फ 17 रन ही बना पाए.

Matt Henry - Photo Gallery
5/8

मैट हेनरी

CSK के तेज गेंदबाज मैट हेनरी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ काफी महंगे साबित रहे. मैट हेनरी ने सिर्फ 3 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 40 रन खर्च कर दिए. उनकी इकॉनमी 13.30 की रही.

Vaibhav Suryavasnhi 15 ball fifty - Photo Gallery
6/8

वैभव सूर्यवंशी की पारी ने डाला बड़ा असर

राजस्थान रॉयल्स ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए आक्रामक शुरुआत की. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया. वैभव ने 17 गेंदों पर 300 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स के पास वैभव सूर्यवंशी का कोई जवाब नहीं था.

slow batting in powerplay - Photo Gallery
7/8

पावरप्ले में धीमी शुरुआत

CSK की टीम ने पावरप्ले में काफी धीमी शुरुआत की. पारी की शुरुआत में ही विकेट गिरने से आने वाले बल्लेबाजों पर दबाव बना, जिसे कोई भी बल्लेबाज झेल नहीं पाया. इसके चलते CSK की पारी सिर्फ 127 रन पर ढेर हो गई.

chennai super kings - Photo Gallery
8/8

अनुभव की कमी

IPL 2026 के पहले दिन ही एमएस धोनी चोटिल होने के कारण 2 हफ्तों के लिए बाहर हो गए. इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले डेवाल्ड ब्रेविस भी बाहर हो गए. ऐसे में CSK की टीम को अनुभव की कमी काफी ज्यादा रही. खासकर CSK ने एमएस धोनी को बहुत मिस किया.

More News