Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Cursed TV show: 32 एपिसोड वाला वो शापित शो जिसकी दो एक्ट्रेस की हुई मौत तो तीसरी ने बनाई दूरी, हिल गया था बॉलीवुड!

Cursed TV show: 32 एपिसोड वाला वो शापित शो जिसकी दो एक्ट्रेस की हुई मौत तो तीसरी ने बनाई दूरी, हिल गया था बॉलीवुड!

Cursed TV show: एक टीवी शो ऐसा भी बना जिसके बारे में आज भी बातें करते हुए लोग सिहर जाते हैं. यह कूलनेस को दिखाता शो शापित साबित हुआ. इसकी वजह दो एक्ट्रेस की मौत और तीसरी ने शोबिज से दूरियां है. इन तीनों एक्ट्रेस ने इसे स्टार्ट किया था लेकिन फिर एक-एक करते दो की जान चली गई. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. 

Last Updated: February 8, 2026 | 11:00 AM IST
The show showcased coolness - Photo Gallery
1/9

कूलनेस को दिखाता था शो

साल 2000 की शुरुआत में एक शो की शुरुआत हुई. इसका नाम CATS था, जो कूलनेस को डिफाइन करता था. इस शो तीन एक्ट्रेस लीड करती थीं. बता दें कि स्टार्टिंग में तो CATS शो ने लोगों में काफी पॉपुलर हुआ. लेकिन, कुछ दिनों बाद इसके बारे में कई प्रकार की बातें होने लगी थीं.

The program came to be considered cursed - Photo Gallery
2/9

शापित माना जाने लगा प्रोग्राम

यह प्रोग्राम कुछ ही समय में शापित माना जाने लगा. शो की लीड एक्ट्रेस में से एक MTV की फेमस VJ की तीन साल बाद मौत हो गई थी. फिर दो साल बाद दूसरी लीड एक्ट्रेस की भी जान चली गई. तीसरी एक्ट्रेस ने भी शो को जल्दी अलविदा कह दिया.

There was a lot of excitement among people about the show - Photo Gallery
3/9

शो को लेकर लोगों में था क्रेज

CATS शो को नफीसा जोसेफ, कुलजीत रंधावा और मालिनी शर्मा लीड कर रही थीं. इसे शो ऑफ चार्लीज एंजेल्स के देसी वर्जन के तौर पर लाया गया था. साल 2001 में 32 एपिसोड्स के लिए इसे ऑनएयर किया गया था. यह कम टाइम के लिए चला लेकिन फिर भी इसकी जबरदस्त ऑडियंस थी. आज यह शो तीनों एक्ट्रेस के लिए यादों में बसा रह गया है.

Nafisa committed suicide - Photo Gallery
4/9

नफीसा ने की थी खुदखुशी

नफीसा जोसेफ CATS को लीड करने वालों में से एक थीं. नफीसा पॉपुलर मॉडल और VJ थीं. साल 1997 में नफीसा मिस इंडिया भी रह चुकी थीं. भारत वापस आने पर नफीसा को एक्टिंग के लिए रोल ऑफर्स आने लगे. वह सोनी टीवी के शो CATS में दिखाई दीं. लेकिन, 3 साल बाद साल 2004 में नफीसा ने मुंबई के घर में सुसाइड कर लिया.

The engagement had already taken place - Photo Gallery
5/9

हो चुकी थी इंगेजमेंट

नफीसा के बारे में बताया जाता है कि मरने से पहले वह उस टाइम के बिजनेसमैन गौतम खंडूजा से इंगेज्ड थीं और एक महीने बाद दोनों की शादी होने वाली थी. नफीसा इंगेजमेंट से पहले एक्टर समीर मल्होत्रा के साथ रिशतों में रहीं.

Kuljeet said goodbye at the age of 30 - Photo Gallery
6/9

कुलजीत ने 30 की उम्र में कहा अलविदा

इस शो में काम के दौरान कुलजीत रंधावा और नफीसा जोसेफ में अच्छी फ्रेंडशिप हो गई थी. नफीसा की मौत से कुलजीत को बड़ा झटका लगा. उस वक्त कुलजीत का करियर पीक पर था. उन्हें भी बहुत पॉपुलैरिटी मिल रही थी. लेकिन, कुलजीत ने भी अपने घर में खुदखुशी कर ली. उन्होंने मरने से पहले एक नोट भी छोड़ा था कि उनकी मौत से बॉयफ्रेंड भानु का कोई लेना देना नहीं है, जो उस टाइम शहर में नहीं थे.

Malini Sharma took over the reins - Photo Gallery
7/9

मालिनी शर्मा ने संभाली डोर

नफीसा और कुलजीत के अलावा इस तिकड़ी की तीसरी महिला एक्ट्रेस मालिनी शर्मा को भी शुरुआत में अच्छा रिस्पॉन्स मिला. मालिनी शर्मा को मीका सिंह के सावन में लग गई आग वीडियो में दिखाई दीं. मालिनी शर्मा ने CATS को संभाला और वह मॉडल के तौर पर बुलंदियों पर थीं. CATS शो से उन्हें काफी मदद मिल रही थी. इसी से उन्हें विक्रम भट्ट की राज में रोल भी मिला. रोल भले ही छोटा था लेकिन उन्होंने उन्होंने अपनी छाप छोड़ी.

Malini has distanced herself from showbiz - Photo Gallery
8/9

मालिनी ने शोबिज से बनाई दूरी

मालिनी के जीवन में टर्निंग पॉइंट आया और तुम बिन फेम प्रियांशु चटर्जी से शादी की. हालांकि, उनका जल्दी ही तलाक हो गया. सफलता के कई मौकों के बाद भी मालिनी ने शोबिज से दूरियां बना ली. सुनने में आता है कि उन्होंने रानी मुखर्जी और सैफ अली खान वाली फिल्म थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक में आर्ट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था. लेकिन, कैमरे के सामने नजर नहीं आईं.

Disclaimer - Photo Gallery
9/9

डिस्क्लेमर

More News