Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • चेक रिपब्लिक में रहने वाले हिन्दू ने भारत में लाकर अपनी लड़की से करवाया ऐसा काम, देख चौड़ा हो जाएगा हर सनातनी का सीना

चेक रिपब्लिक में रहने वाले हिन्दू ने भारत में लाकर अपनी लड़की से करवाया ऐसा काम, देख चौड़ा हो जाएगा हर सनातनी का सीना

Czech Republic Groom Marries Indian Bride: रूपस गांव इन दिनों एक अनोखी और अंतरराष्ट्रीय शादी का गवाह बना हुआ है जहां विदेशी दूल्हे की एक झलक पाने के लिए आसपास के गांवों से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. चेक गणराज्य से बारात लेकर पहुंचे दूल्हे ने जब भारतीय सनातन परंपरा के अनुसार अग्नि के सात फेरे लिए, तो यह शादी भारतीय और वेस्टर्न कल्चर के खूबसूरत संगम की मिसाल बन गई. गांव में इस खास विवाह की चर्चा हर जुबान पर है. तो चलिए इस खास विवाह के बारे में डिटेल में जानते हैं.

Last Updated: February 20, 2026 | 9:31 AM IST
czech republic groom marries indian bride - Photo Gallery
1/7

सात वचन लेने के लिए भारत लौटे कपल

बाढ़ सबडिवीजन के रूपस गांव में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई है. चेक रिपब्लिक के एक दूल्हे ने भारतीय दुल्हन से शादी की. शादी पहले चेक रिपब्लिक में वेस्टर्न रीति-रिवाजों से हुई, जिसके बाद नए जोड़े ने भारतीय परंपराओं के अनुसार सात वचन लेने के लिए भारत लौट आए.

czech republic groom marries indian bride - Photo Gallery
2/7

कैसे चेक रिपब्लिक के लड़के से मिली भारतीय लड़की?

ल्हन के पिता शशिकांत करीब 40 साल पहले चेक रिपब्लिक में बस गए थे. उनकी बेटी वहीं पली-बढ़ी और उसने चेक रिपब्लिक के एक युवक से शादी करने का फैसला किया.

czech republic groom marries indian bride - Photo Gallery
3/7

सनातन परंपरा के अनुसार शादी करना चाहता था परिवार

दुल्हन के परिवार वाले चाहते थे कि शादी भारतीय सनातन परंपरा के अनुसार अग्नि के चारों ओर सात वचन लेकर पूरी हो.इसी इच्छा को पूरा करने के लिए नए जोड़े रूपस गांव पहुंचे.

czech republic groom marries indian bride - Photo Gallery
4/7

पूरी रस्मों के साथ सजाया गया मंडप

पूरी रस्मों के साथ मंडप सजाया गया और अग्नि के चारों ओर सात वचन लेकर शादी की रस्में पूरी की गईं. विदेशी दूल्हे ने भी भारतीय परंपराओं का बड़े उत्साह से पालन किया.

czech republic groom marries indian bride - Photo Gallery
5/7

आशीर्वाद देने के लिए दूर-दूर से आए थे रिश्तेदार

शादी में दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए दूर-दूर से रिश्तेदार और गांव वाले आए थे. लोगों ने इसे दो संस्कृतियों के मिलन का प्रतीक बताया.

czech republic groom marries indian bride - Photo Gallery
6/7

चेक रिपब्लिक लौटने की तैयारी

सारी रस्में पूरी करने के बाद, नए जोड़े अब चेक रिपब्लिक लौटने की तैयारी कर रहे हैं.

czech republic groom marries indian bride - Photo Gallery
7/7

दुल्हन के पिता ने क्या कहा?

दुल्हन के पिता शशिकांत ने कहा, "मैं 40 साल से चेक रिपब्लिक में रह रहा हूं. मैंने तीन साल पहले अपने बेटे की शादी वहीं की एक लड़की से की थी, लेकिन मेरी खास इच्छा थी कि मैं अपनी बेटी की शादी गांव में करूं ताकि गांव वाले उन्हें आशीर्वाद दे सकें.

More News