Daily breakfast idea: 7 आसान ब्रेकफास्ट रेसिपी, करें दिन की शुरुआत शानदार!
सुबह का नाश्ता दिन का सबसे इम्पोर्टेंट मील होता है. लेकिन हर रोज अलग-अलग नाश्ता बनाना भी टेंशन है. हर दिन सुबह उठते सवाल ये होता है कि आज नाश्ते में क्या बनाएं. इसलिए मैं आपके लिए लेकर आई हूं हर दिन के नाश्ते की लिस्ट. आप इस लिस्ट को अपने किचन में कहीं भी लिखकर चिपका लीजिये और दिन के हिसाब से अपना नाश्ता बना लीजिये.
सोमवार: ओट्स पोहा
मल्टीग्रेन ओट्स में कटी सब्जियाँ, मूंगफली और नींबू डालकर बनाएं. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह नाश्ता 15 मिनट में तैयार हो जाता है.
मंगलवार: मूंग दाल चीला
हरी मूंग दाल का पतला चीला प्याज-टमाटर और पनीर की टॉपिंग के साथ बना लीजिये. आपके दिन भर का जरूरी प्रोटीन इस चीले से मिल जायेगा. दही या हरी चटनी के साथ एन्जॉय करें.
बुधवार: रागी इडली-सांभर
रागी आटे की मुलायम इडली को सांभर और नारियल चटनी के साथ एन्जॉय करें. कैल्शियम और आयरन से भरपूर यह इडली टेस्ट में भी लाजवाब होती है.
गुरुवार: पनीर भुर्जी पराठा
मल्टीग्रेन आटे के पराठे को पनीर भुर्जी के साथ सर्व करें. अगर आप अंडा खाते हैं तो अंडे की भी भुर्जी बना सकते हैं.
शुक्रवार: ब्रोकली स्प्राउट्स उपमा
सूजी उपमा में ब्रोकली, मेथी स्प्राउट्स और काजू मिलाएं. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह उपमा टेस्ट में भी अच्छा होता है. नींबू निचोड़कर सर्व करें.
शनिवार: क्विनोआ पोहा
क्विनोआ को मटर-गाजर जैसी सब्जियां डालकर पोहे जैसा बनाएं. ये नाश्ता 20 मिनट में तैयार हो जाता है.
रविवार: बेसन चीला रोल
बेसन चीला में पालक, पनीर और हरी चटनी भरकर रोल बनाएं. वीकेंड के लिए यह नाश्ता परफेक्ट है, गर्म चाय के साथ एन्जॉय करें.