Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • खूबसूरती में बॉलीवुड हसीनाएं फेल! इस खतरनाक खेल से है डेविड मिलर की वाइफ का नाता, जानें कौन है ये ब्यूटी क्वीन

खूबसूरती में बॉलीवुड हसीनाएं फेल! इस खतरनाक खेल से है डेविड मिलर की वाइफ का नाता, जानें कौन है ये ब्यूटी क्वीन

David Miller Love Story: साउथ अफ्रीका के स्टार क्रिकेटर डेविड मिलर दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. हाल ही में डेविड मिलर ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ तूफानी पारी खेली थी. इसके बाद वह खूब सुर्खियों में आए थे. इस दौरान फैंस मिलर की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए भी उत्सुक दिखाई दिए. ऐसे में आज हम आपको डेविड मिलर की वाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक प्रोफेशनल पोलो प्लेयर हैं. डेविड मिलर की वाइफ का नाम कैमिला हैरिस है. उन दोनों ने साल 2024 में शादी रचाई. नीचे पढ़ें मिलर की लव स्टोरी…

Last Updated: February 24, 2026 | 5:38 PM IST
Polo Player Camilla Harris - Photo Gallery
1/9

कौन हैं डेविड मिलर की वाइफ?

डेविड मिलर की वाइफ कैमिला हैरिस (Camilla Harris) एक प्रोफेशनल पोलो प्लेयर हैं. कैमिला ने साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित 'पोलोक्रॉस वर्ल्ड कप' में अपनी टीम की कमान संभाली थी. इसके अलावा कैमिला हैरिल साउथ अफ्रीका के 'वैल डी वी पोलो क्लब' की एक्टिव मेंबर भी हैं. इतना ही नहीं, कैमिला हैरिस खुद का घोड़ों का स्टड (Stud) फार्म भी चलाती हैं, जिसका नाम रैंचो टिंटो (Rancho Tinto) है.

David Miller and Camilla Harris - Photo Gallery
2/9

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?

डेविड मिलर और कैमिला हैरिस की लव स्टोरी बेहद रोमांटिक है. उन दोनों ने सालों तक एक-दूसरे को डेट किया. फिर अगस्त 2023 में डेविड मिलर ने जिम्बाब्वे में जाम्बेजी नदी के किनारे रोमांटिक अंदाज में कैमिला को शादी के लिए प्रपोज किया. डेविड मिलर ने घुटनों पर बैठकर रिंग के साथ कैमिला को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे कैमिला हैरिस ने स्वीकार कर लिया.

David Miller Wife Camilla Harris Wedding - Photo Gallery
3/9

कब हुई शादी?

डेविड मिलर और कैमिला हैरिस ने 10 मार्च 2024 को साउथ अफ्रीका के केप टाउन में एक ग्रांड सेरेमनी में शादी रचाई. मिलर की शादी में एडन मारक्रम और क्विंटन डी कॉक जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुए.

Who Is Camilla Harris - Photo Gallery
4/9

बेहद खूबसूरत हैं कैमिला हैरिस

डेविड मिलर की वाइफ कैमिला हैरिस बेहद खूबसूरत हैं. उनके ग्लैमर के आगे बॉलीवुड हसीनाएं भी पीछे छूट जाती हैं. कैमिला हैरिस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं.

David Miller Wife net worth - Photo Gallery
5/9

कैमिला की नेटवर्थ

डेविड मिलर की वाइफ कैमिला हैरिस की नेटवर्थ को लेकर कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, कैमिला की नेटवर्थ लगभग 16 मिलियन डॉलर (करीब 133 करोड़ रुपये) आंकी गई है. कैमिला हैरिस पोलो करियर के अलावा बिजनेसवुमन के तौर पर अच्छी कमाई करती हैं.

David Miller Son - Photo Gallery
6/9

कपल का एक बेटा

डेविड मिलर और कैमिला ने साल 2025 में अपने घर नन्हे मेहमान का स्वागत किया. कैमिला ने बेटे को जन्म दिया. कपल ने अपने बेटे का नाम बेंजामिन रखा है.

David Miller and his Wife Camilla Harris - Photo Gallery
7/9

डेविड मिलर को निभाती हैं साथ

कैमिला हैरिस अपने पोलो करियर के अलावा डेविड मिलर के क्रिकेट करियर में उनका पूरा सपोर्ट करती हैं. कैमिला हैरिस अक्सर इंटरनेशनल और IPL मैचों के दौरान डेविड मिलर के लिए चीयर करती दिखाई दिखाई देती हैं.

David Miller Wife Camilla Harris - Photo Gallery
8/9

फैंस को खूब पसंद जोड़ी

डेविड मिलर और कैमिला हैरिस की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते है. कपल की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.

David Miller Career - Photo Gallery
9/9

डेविड मिलर का करियर

डेविड मिलर साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हैं. मिलर ने अभी तक 178 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान 154 पारियों में उनके बल्ले से 4,611 रन आए हैं. इसमें 7 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में डेविड मिलर ने 137 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान 121 पारियों में मिलर के बल्ले से 2,776 रन आए हैं.

More News