Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • IPL 2026: 3 बार जीती ऑरेंज कैप, 6000 से ज्यादा रन बनाए, 2 साल से नहीं मिल रहा खरीददार

IPL 2026: 3 बार जीती ऑरेंज कैप, 6000 से ज्यादा रन बनाए, 2 साल से नहीं मिल रहा खरीददार

IPL Unsold Story: आईपीएल में कई बार ऐसा होता है कि जब आप अच्छा प्रदर्शन करें और आपको खरीददार नहीं मिले. वॉर्नर का आईपीएल में नहीं बिकना क्रिकेट फैंस को भी पसंद नहीं आया था. जबकि डेविड वॉर्नर (David Warner) का रिकॉर्ड आईपीएल में शानदार रहा है.

Last Updated: March 26, 2026 | 10:47 PM IST
david warner wins 3 times orange cap - Photo Gallery
1/7

डेविड वॉर्नर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के ऑक्शन में क्रिकेट फैंस के लिए एक चौंकाने वाला मोमेंट तब आया जब ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर (David Warner) अनसोल्ड रह गए. आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं.

david warner wins 3 times orange cap - Photo Gallery
2/7

आईपीएल में 6000 से ज्यादा रन

लेकिन वॉर्नर का आईपीएल में नहीं बिकना क्रिकेट फैंस को भी पसंद नहीं आया था. जबकि वॉर्नर का रिकॉर्ड आईपीएल में शानदार रहा है. डेविड वार्नर की IPL यात्रा 14 सीजन लंबी रही है, और इस दौरान उन्होंने 6,000 से अधिक रन बनाए.

david warner wins 3 times orange cap - Photo Gallery
3/7

3 बार जीती ऑरेंज कैप

उन्होंने आईपीएल में निरंतर प्रदर्शन के दम पर तीन बार ऑरेंज कैप जीती. जो कि आज भी एक रिकॉर्ड है. वॉर्नर के अलावा किसी भी खिलाड़ी ने आज तक 3 बार ऑरेंज कैप नहीं जीती है.

david warner wins 3 times orange cap - Photo Gallery
4/7

कब कब जीता कैप

डेविड वॉर्नर के नाम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में सबसे ज़्यादा ऑरेंज कैप जीतने का रिकॉर्ड है, उन्होंने यह अवॉर्ड तीन बार (2015, 2017, 2019) जीता है. तीनों बार, वे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए यह अवॉर्ड जीता था.

david warner wins 3 times orange cap - Photo Gallery
5/7

2016 में जिताया कप

वार्नर ने IPL की शुरुआत दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) से की और बाद में सनराइजर्स हैदराबाद के मेन बल्लेबाज बन गए. 2016 में उन्होंने सनराइजर्स को उनका पहला और एकमात्र IPL खिताब जिताया.

david warner wins 3 times orange cap - Photo Gallery
6/7

5 शतक भी जड़े

इस दौरान उनका बल्लेबाज़ी प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली था और उन्होंने कई रिकॉर्डिंग पारियां खेलीं. वार्नर ने IPL में अब तक 5 शतक और 40+ अर्धशतक बनाए हैं.

david warner wins 3 times orange cap - Photo Gallery
7/7

2 साल में नहीं मिला खरीददार

हालांकि इतने शानदार रिकॉर्ड और अनुभव के बावजूद 2026 की नीलामी में कोई फ्रेंचाइजी उन्हें नहीं खरीद सकी. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. लेकिन इसके बावजूद किसी भी टीम ने उनपर पैसा नहीं लगाया जिसके कारण वह अनसोल्ड रहे थे. साल 2025 और 2026 में उन्हें एक भी खरीददार नहीं मिला था. हालांकि, वॉर्नर को IPL के महानतम बल्लेबाजों में गिना जाता है.

More News