Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • बहन की सहेली को दिल दे बैठे थे दीपक चाहर, धोनी की इस एक सलाह ने बना दी जोड़ी; पढ़ें फिल्मी लव स्टोरी

बहन की सहेली को दिल दे बैठे थे दीपक चाहर, धोनी की इस एक सलाह ने बना दी जोड़ी; पढ़ें फिल्मी लव स्टोरी

Deepak-Jaya Love Story: प्यार कब, कहां और किससे हो जाए, इसका अंदाज़ा किसी को नहीं होता. भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर(Deepak Chahar) की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. बहन की दोस्त(Jaya Bhardwaj) से शुरू हुई यह मुलाकात, महेंद्र सिंह धोनी(MS Dhoni) की सलाह और फिर बीच मैदान पर घुटनों के बल बैठकर किया गया वह फिल्मी प्रपोजल, आइए जानते हैं इस खूबसूरत जोड़ी की पूरी दास्तां.

Last Updated: March 29, 2026 | 4:09 PM IST
fell in love with my sister's friend - Photo Gallery
1/8

बहन की सहेली से हुआ प्यार

दीपक चाहर और जया भारद्वाज की प्रेम कहानी की शुरुआत बेहद सादगी भरी रही. दीपक की बहन मालती चाहर, जो खुद एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं, उन्होंने ही जया की मुलाकात अपने भाई से कराई थी. मालती और जया अच्छी दोस्त थीं, और इसी दोस्ती के जरिए दीपक की जिंदगी में जया की एंट्री हुई.

who is jaya bhardwaj - Photo Gallery
2/8

कौन हैं जया भारद्वाज?

दिल्ली की रहने वाली जया भारद्वाज अपनी खूबसूरती से किसी एक्ट्रेस को भी मात देती हैं. शिक्षा की बात करें तो जया मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हैं और कॉर्पोरेट जगत का जाना-माना नाम रही हैं. वह स्टार टीवी नेटवर्क में अकाउंट्स एग्जीक्यूटिव और बीबीसी (BBC) जैसे प्रतिष्ठित नेटवर्क के साथ भी काम कर चुकी हैं.

5 month dating then marriage - Photo Gallery
3/8

5 महीने की डेटिंग और शादी

दीपक और जया ने लगभग 5 महीने तक एक-दूसरे को डेट किया. इस कम समय में ही दोनों को इस बात का अहसास हो गया कि वे एक-दूसरे के लिए ही बने हैं. दोनों के बीच की ट्यूनिंग इतनी शानदार थी कि उन्होंने जल्द ही अपने रिश्ते को शादी के मुकाम तक ले जाने का फैसला कर लिया.

dhoni advise - Photo Gallery
4/8

धोनी की वो 'खास' सलाह

दीपक चाहर आईपीएल 2021 के दौरान प्लेऑफ मैचों में जया को प्रपोज करना चाहते थे, लेकिन सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें अलग सलाह दी. धोनी का मानना था कि बड़े मैचों (सेमीफाइनल/फाइनल) से पहले दीपक को यह काम कर लेना चाहिए ताकि उनका ध्यान खेल से न भटके.

dhoni chose proposal date - Photo Gallery
5/8

कैप्टन कूल ने चुनी प्रपोजल की डेट

धोनी ने दीपक से कहा कि लीग मैच के दौरान ही प्रपोज करना सही रहेगा. उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि तारीख भी सात है, बढ़िया दिन है, तू कर ले.' धोनी चाहते थे कि क्वालीफायर और फाइनल जैसे अहम मुकाबलों के दौरान दीपक का पूरा फोकस सिर्फ अपनी गेंदबाजी पर रहे.

deepak chahar and jaya bhardwaj love story - Photo Gallery
6/8

स्टेडियम में घुटनों पर बैठ किया इजहार

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खत्म होते ही दीपक चाहर स्टैंड्स में बैठे अपनी गर्लफ्रेंड जया के पास पहुंचे. सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में दीपक ने घुटनों पर बैठकर जया को रिंग पहनाई और शादी के लिए प्रपोज किया. यह नजारा देख वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया था.

jaya and deepak love story - Photo Gallery
7/8

जया का 'हां' और वायरल वीडियो

दीपक के इस सरप्राइज प्रपोजल को जया ने हंसते-हंसते स्वीकार कर लिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो रातों-रात वायरल हो गया था. पूरी दुनिया ने लाइव मैच के दौरान इस क्रिकेटर की रोमांटिक केमिस्ट्री को देखा और फैंस ने इस जोड़ी पर जमकर प्यार लुटाया.

deepak chahar and jaya bhardwaj love story - Photo Gallery
8/8

आगरा में शादी

प्रपोजल के करीब एक साल बाद, 1 जून 2022 को दीपक और जया ने उत्तर प्रदेश के आगरा में धूमधाम से शादी की. आगरा दीपक का होमटाउन भी है. इस शादी में क्रिकेट और ग्लैमर जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं, जिससे यह लव स्टोरी हमेशा के लिए मुकम्मल हो गई.

More News