Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • लॉस एंजिल्स में चमकीं ‘देसी गर्ल’: प्रियंका चोपड़ा का यलो साड़ी-गाउन लुक हुआ वायरल, जानें- इसकी खासियत

लॉस एंजिल्स में चमकीं ‘देसी गर्ल’: प्रियंका चोपड़ा का यलो साड़ी-गाउन लुक हुआ वायरल, जानें- इसकी खासियत

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपनी फिल्म ‘द ब्लफ़’ (The Bluff) के प्रीमियर और उसकी आफ्टर-पार्टी में अपने लुक को लेकर सुर्खियों में है.  लॉस एंजिल्स में आयोजित इस इवेंट में प्रियंका ने भारतीय फैशन और वेस्टर्न स्टाइल का बेहतरीन मिश्रण पेश किया. 

Last Updated: February 19, 2026 | 1:51 PM IST
Gaurav Gupta's wonderful creation - Photo Gallery
1/8

गौरव गुप्ता का शानदार क्रिएशन

प्रियंका ने गौरव गुप्ता के स्प्रिंग 2026 'डिवाइन एंड्रोजीन' कलेक्शन से यह यलो साड़ी-गाउन चुना है.

Dedicated to the character (Ode to Ercel) - Photo Gallery
2/8

किरदार को समर्पित (Ode to Ercell)

प्रियंका ने बताया कि यह लुक उनकी फिल्म 'द ब्लफ़' के किरदार 'एर्सेल बॉडेन' (Ercell Bodden) से प्रेरित है, जो फिल्म की शुरुआत में सिर पर दुपट्टा ओढ़े नजर आती है.

saree with modern twist - Photo Gallery
3/8

मॉडर्न ट्विस्ट वाली साड़ी

इस गाउन में प्लीटेड पल्लू वाला ड्रेप था, जो कंधे से गिरते हुए एक लंबी 'ट्रेन' का रूप ले रहा था, जो पारंपरिक साड़ी को एक आधुनिक लुक दे रहा था.

Cape Style - Photo Gallery
4/8

सिर पर दुपट्टा (Cape Style)

प्रियंका ने गाउन के कपड़े को सिर के ऊपर से एक केप (Cape) की तरह ड्रेप किया था, जो उनकी शक्ति और पहचान का प्रतीक था.

Importance of Bright Yellow Colour - Photo Gallery
5/8

ब्राइट यलो रंग का महत्व

अभिनेत्री के अनुसार, पीला रंग भारत के रंगीन और जीवंत पैलेट का प्रतिनिधित्व करता है.

Bag worth more than 6 lakhs - Photo Gallery
6/8

6 लाख से ज्यादा का बैग

इस लुक का सबसे बड़ा आकर्षण उनका Judith Leiber ब्रांड का 'सनकेन ट्रेजर चेस्ट' बैग था, जिसकी कीमत लगभग 6.6 लाख रुपये बताई जा रही है. यह बैग उनके समुद्री लुटेरे (Pirate) वाले किरदार से मेल खा रहा था.

Simple but powerful - Photo Gallery
7/8

सिंपल लेकिन पावरफुल

प्रियंका ने इस गाउन की फिटिंग और टेलरिंग की तारीफ करते हुए इसे 'शांत शक्ति' (Quiet Power) का प्रतीक बताया.

Make-up and hairstyle - Photo Gallery
8/8

मेकअप और हेयरस्टाइल

उन्होंने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल्स में खुला रखा और स्ट्रॉबेरी-टोन्ड मिनिमल मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया.

More News