हिंदू होकर भी हाथ पर गुदवाया ‘अल्लाह’ का नाम? वायरल टैटू के पीछे की ये है असली वजह
Karan Patel Tattoo issue : टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और ‘ये है मोहब्बतें’ के रमन भल्ला के रूप में घर-घर में पहचान बनाने वाले करण पटेल इन दिनों अपने एक टैटू को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए है. हाल ही में उनके रियलिटी शो ‘द 50’ के दौरान उनकी एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें उनके हाथ पर उर्दू लिपि में ‘अल्लाह’ लिखा हुआ नजर आया.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
हाल ही में टीवी स्टार करण पटेल की एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हुई, जिसमें उनके हाथ पर उर्दू भाषा में 'अल्लाह' लिखा हुआ टैटू साफ नजर आ रहा है.
रियलिटी शो 'द 50' के दौरान चर्चा
यह चर्चा तब शुरू हुई जब करण एक नए रियलिटी शो 'द 50' में नजर आए. कैमरे की नजर उनके इस टैटू पर पड़ी और लोगों ने इस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए.
हिंदू धर्म से संबंध, पर टैटू मुस्लिम नाम का?
चर्चा का मुख्य कारण यह है कि करण पटेल एक हिंदू परिवार से आते है. ऐसे में उनके शरीर पर 'अल्लाह' का नाम देखकर कुछ लोग हैरान रह गए.
सिर्फ अल्लाह ही नहीं, 'ॐ' भी है मौजूद
सच्चाई यह है कि करण के शरीर पर केवल 'अल्लाह' ही नहीं, बल्कि 'ॐ' (Om) का चिन्ह भी बना हुआ है. वे सभी धर्मों को एक समान मानते है.
मानवता का संदेश (Unity in Diversity)
करण पटेल ने हमेशा यह कहा है कि वे किसी एक धर्म तक सीमित नहीं है. उनके शरीर पर बने ये अलग-अलग धार्मिक चिन्ह 'इंसानियत' और 'भाईचारे' का संदेश देते है.
क्रॉस (Cross) का चिन्ह भी है शामिल
करण ने सर्वधर्म समभाव को अपनाते हुए ईसाई धर्म के प्रतीक 'क्रॉस' का टैटू भी अपने शरीर पर गुदवाया हुआ है.
पत्नी अंकिता भार्गव का खास टैटू
धार्मिक चिन्हों के अलावा, करण की बाजू पर उनकी पत्नी अंकिता भार्गव की हैंडराइटिंग में 'One Love' लिखा हुआ है, जो उनके प्यार को दर्शाता है.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस टैटू को लेकर फैंस दो गुटों में बंट गए है. कुछ लोग इसे धर्म का अपमान बता रहे है, तो कुछ इसे उनकी निजी पसंद और एक महान सोच कह रहे है.