CSK में इंजरी संकट… MS धोनी के बाद डेवाल्ड ब्रेविस भी घायल, ये 3 खिलाड़ी पहले ही हो चुके बाहर
CSK Injured Players: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी. इस मुकाबले से पहले ही CSK को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के युवा धाकड़ बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) चोटिल हो गए हैं, जिससे वह शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे. CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मैच से एक दिन इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ पहले मैच में डेवाल्ड ब्रेविस नहीं खेल पाएंगे. इससे पहले खबर आई थी कि एमएस धोनी चोटिल होने के कारण शुरुआती 2 हफ्तों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. इससे पहले भी CSK के अन्य कई खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं. देखें सभी खिलाड़ियों की लिस्ट…
डेवाल्ड ब्रेविस भी इंजर्ड
रिपोर्ट्स के अनुसार, CSK स्टार खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस साइड स्ट्रेन से जूझ रहे हैं. इसके चलते वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 30 मार्च को मैच नहीं खेल पाएंगे. वह CSK के शुरुआती 2-3 मैचों से बाहर हो गए हैं. डेवाल्ड ब्रेविस के जाने से CSK की बल्लेबाजी कमजोर हो जाएगी.
MS धोनी 2 हफ्तों के लिए बाहर
IPL 2026 के पहले दिन ही CSK को बड़ा झटका लगा था. टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी एमएस धोनी चोटिल गए. CSK ने बताया था कि एमएस धोनी पिंडली की चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. इसकी वजह वह आईपीएल 2026 के पहले 2 हफ्ते के लिए नहीं खेल पाएंगे. इसका मतलब है कि धोनी CSK के शुरुआती 4 मैचों में मैदान पर नहीं दिखेंगे.
मैट शॉर्ट
CSK ने IPL 2026 के लिए मैट शॉर्ट को 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि वे भी आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं. मैट शॉर्ट अंगूठे की चोट से रिकवर कर रहे हैं. ऐसे में वह CSK के लिए शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं हैं.
नाथन एलिस
CSK के स्टार तेज गेंदबाज नाथन एलिस IPL 2026 से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं. नाथन एलिस इस सीजन CSK की गेंदबाजी की कमान संभालने वाले थे, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही नाथन एलिस को हैमस्ट्रिंग में चोट आई. इसकी वजह से IPL 2026 से बाहर हो गए.
स्पेंसर जॉनसन
नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर CSK ने ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया, लेकिन वह भी शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे. दरअसल, जॉनसन पहले ही चोट से उबर रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉनसन 21-23 अप्रैल तक टीम से जुड़ेंगे.
CSK का पहला मैच
चेन्नई सुपर किंग्स 30 मार्च (सोमवार) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच खेलेगी. यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा.
कैसी होगी CSK की प्लेइंग-11?
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, नूर अहमद, मैट हेनरी, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कंबोज.
(इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: राहुल चाहर/कार्तिक शर्मा)