राजकुमार नहीं, ‘पाकीजा’ के लिए ये अभिनेता था पहली पसंद; मीना कुमारी से था गहरा नाता
Meena Kumari: साल 1972 में आई चर्चित फिल्म ‘पाकीजा’ में मीना कुमारी और राज कुमार मुख्य भूमिका में थे. लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्म में राज कुमार से पहले निर्माताओं का पहली पसंद कोई और अभिनेता था. चलिए जानते हैं आखिर कौन था वो एक्टर.
कौन था वो अभिनेता?
फिल्म 'पाकीजा' में मेकर्स राज कुमार से पहले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लीड एक्टर के तौर पर कास्ट करने वाले थे.
मीना कुमारी की वजह से नहीं हुए थे कास्ट
उस समय धर्मेंद्र और मीना कुमारी अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में थे. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था. हालांकि, ऐसी अफवाहें थीं कि इसी वजह से 'पाकीज़ा' फिल्म में धर्मेंद्र की जगह राज कुमार को लिया गया था.
धर्मेंद्र ने दिया था जवाब
कमल अमरोही की निर्देशित फिल्म 'पाकीज़ा' में धर्मेंद्र को ना कास्ट किए जाने के संबंध में उन्होंने जवाब दिया था. अभिनेता ने कहा, 'लोग मुझसे जलते हैं, यार.'
मीना कुमार संग रिश्ते पर क्या बोले थे धर्मेंद्र?
मीना कुमारी के साथ अपने प्रेम प्रसंग की अफवाहों के बारे में बात करते हुए धर्मेंद्र ने कहा, 'मुझे मीना कुमारी से प्यार नहीं था. वह एक बहुत बड़ी स्टार थीं और मैं उनका प्रशंसक था. अगर आप किसी प्रशंसक और स्टार के रिश्ते को प्यार कहते हैं, तो इसे प्यार ही मानिए.'
कैसे बढ़ी थीं धर्मेंद्र और मीना कुमारी में नजदीकियां?
मीना कुमारी ने 1951 में मशहूर निर्देशक कमाल अमरोही से निकाह किया था लेकिन शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई. रिश्तों में खटास कुछ इस तरह आई की बात तलाक तक पहुंच गई. कुछ समय बाद वह धर्मेंद्र के करीब आ गई. यह वह दौर था जब मीना कुमारी अपने करियर के पीक पर थी, वहीं धर्मेंद्र शुरूआती दौर में थे. रिपोर्ट्स के दौरान दोनों कुछ समय तक एक-दूसरे के प्यार में पागल थे.
इन फिल्मों में साथ नजर आए दोनों
1964 में आई फिल्म 'मैं भी लड़की हूं' में दोनों पहली बार एक साथ दिखाई दिए थे. इसके बाद भी दोनों पूर्णिमा, मंझली दीदी, फूल और पत्थर, चंदन का पालना और बहारों की मंजिल जैसे फिल्मों में काम किया.