Dhurandhar 2 VS South Films: बॉलीवुड को फिर जिंदा कर रही धुरंधर 2! बैकफुट पर आ गईं साउथ फिल्में; देखें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Dhurandhar 2 Box Office Collection: धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी तबाही मचाई हुई है. इस फिल्म का जुनून लोगों के सिर पर सवार है. बता दें कि इस फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर कुछ साउथ की फिल्में भी रिलीज हुई हैं. बड़ी खबर तो ये है कि उन फिल्मों को रणवीर सिंह की इस एक फिल्म ने बुरी तरह पछाड़ दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ना केवल हिंदी भाषा में बल्कि इन फिल्मों की तमिल और तेलुगू भाषा में भी फिल्मे इतनी नहीं चली. आइये बताते हैं इन फिल्मों का नौवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'धुरंधर 2' रिलीज के नौवें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक रणवीर सिंह की इस फिल्म ने रिलीज के नौवें दिन रात 9 बजे तक 33.10 करोड़ रुपये की कमाई की है. जिसमें से 29.84 करोड़ रुपये हिंदी भाषा में कमाए हैं.
तमिल और तेलुगू में धुरंधर का हाल
इसके अलावा तमिल और तेलुगू भाषा से भी फिल्म ने अच्छा खासा कलेक्शन किया है. फिल्म ने नौ दिनों में अब तक कुल 707.27 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
'उस्ताद भगत सिंह' की कमाई
तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की रिलीज को भी आज नौ दिन पूरे हो गए हैं. इस फिल्म ने सैकनिल्क के मुताबिक आज यानी शुक्रवार 27 मार्च को रात 9 बजे तक 1.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसे मिलाकर कुल कलेक्शन 67.97 करोड़ हो गया है.
'यूथ' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
साथ ही बता दें कि तमिल भाषा की 'यूथ' फिल्म भी 19 मार्च को ही रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने सैकनिल्क के मुताबिक रिलीज के नौवें दिन रात 9 बजे तक 1.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसे मिलाकर पूरे नौ दिनों का कुल कलेक्शन इंडिया में 27.87 करोड़ रुपये हो चुका है.
'आड़ू 3'
मलयालम भाषा की फिल्म 'आड़ू 3' भी 19 मार्च को ही रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने सैकनिल्क के मुताबिक रिलीज के नौवें दिन में 1.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. नौ दिनों के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 37.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
'धुरंधर 2' ने पछाड़ी साउथ फिल्में
तेलुगू में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने सैकनिल्क के मुताबिक नौवें दिन रात 9 बजे तक 2.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. जो पवन कल्याण की फिल्म से दो गुना से भी ज्यादा है. पवन कल्याण की फिल्म ने आज 1.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही किया है.
तमिल भाषा में धुरंधर
वहीँ तमिल भाषा में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने 0.74 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. सैकनिल्क के मुताबिक ये आंकड़े आज यानी 27 मार्च रात 9 बजे तक के हैं. तो वहीं तमिल भाषा की फिल्म 'यूथ' ने आज के दिन 1.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.