Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Dhurandhar 2 Box Office collection: धुरंधर 2 ने पुष्पा से लेकर एनिमल तक को दिया ‘धोबी पछाड़’! 5वें दिन कर डाला 500 करोड़ का आंकड़ा पार

Dhurandhar 2 Box Office collection: धुरंधर 2 ने पुष्पा से लेकर एनिमल तक को दिया ‘धोबी पछाड़’! 5वें दिन कर डाला 500 करोड़ का आंकड़ा पार

Dhurandhar 2 Box Office collection day 5: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही धुरंधर ने फिल्म में काम कर रहे सभी कलाकारों की किस्मत पलटकर रख दी और देश को पाकिस्तान की घिनौनी हकीकत से रूबरू कराया, भारत के लोग इस फिल्म को देखने के लिए इतने ज्यादा उत्साहित थे कि एडवांस बुकिंग के दौरान भी टिकट खरीदना मुश्किल हो रहा था. लेकिन ओपनिंग वीकेंड पर ज़बरदस्त शुरुआत के बाद, सोमवार को ‘धुरंधर 2’ की रफ़्तार थोड़ी धीमी पड़ गई, जो कि वीकेंड की भीड़ खत्म होने के बाद आम बात है. इसके बावजूद, फ़िल्म ने अच्छी कमाई जारी रखी और अपनी रफ़्तार बनाए रखी. चलिए जान लेते हैं बीते 5 दिन में धुरंधर ने कितनी कमाई की? 

Last Updated: March 24, 2026 | 7:01 AM IST
dhurandhar 2 - Photo Gallery
1/6

पहले ही दिन मचाया धमाल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रणवीर सिंह अभिनीत और आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में भारत में ₹454 करोड़ का शानदार नेट कलेक्शन किया. इसमें से ₹43 करोड़ सिर्फ़ पेड प्रीव्यू से आए, जिसके बाद लगातार तीन दिनों तक हर दिन ₹100 करोड़ से ज़्यादा की कमाई हुई.

dhurandhar 2 box office collection - Photo Gallery
2/6

जानें वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बता दें कि सोमवार रात तक, फिल्म ने करीब ₹45.92 करोड़ और कमाए, जिससे इसका कुल इंडिया कलेक्शन लगभग ₹500 करोड़ तक पहुंच गया. लेकिन वीकेंड के मुकाबले दर्शकों की संख्या में कमी आई, फिर भी सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 30% से ऊपर बनी रही, जिसे हफ्ते के दिनों के हिसाब से बहुत मज़बूत माना जाता है.

ranveer singh - Photo Gallery
3/6

इन फिल्मों को धुरंधर ने दिया धोबी पछाड़

इसके साथ ही, धुरंधर 2 ₹500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली सबसे तेज़ भारतीय फिल्म बन गई है, जिसने पुष्पा 2 और बाहुबली 2: द कंक्लूजन के बनाए रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अब यह बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन को पीछे छोड़ने के करीब है, जिसने 2017 में ₹511 करोड़ कमाए थे.

dhurandhar 2 break record - Photo Gallery
4/6

इन फिल्मों को भी दी मात

फिल्म ने KGF Chapter 2 (₹434 करोड़) के हिंदी कलेक्शन और 2.0 (₹404 करोड़) की कुल इंडिया कमाई को भी पहले ही पार कर लिया है. अब इसका अगला लक्ष्य गदर 2, पठान और एनिमल जैसी हाल की बड़ी हिट फिल्मों को पछाड़ना है.

ranveer singh sara arjun - Photo Gallery
5/6

इन कलाकारों ने फिल्म में लगाए चार चांद

इस फिल्म में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी नज़र आते हैं. यह 19 मार्च को रिलीज़ हुई थी और यह पहली धुरंधर का सीक्वल है, जिसने दुनिया भर में ₹1300 करोड़ कमाए थे और तीन महीने बाद भी सिनेमाघरों में चल रही है.

dhurandhar aditya dhar film - Photo Gallery
6/6

इस फिल्म को भी दे सकती ही चुनौती

आगे की बात करें तो, कई ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि ये सीक्वल दंगल के ऑल-टाइम रिकॉर्ड को भी चुनौती दे सकता है, जिसने दुनिया भर में ₹2070 करोड़ कमाए थे.

More News