धुरंधर-2 ही नहीं मार्च 2026 में ये फिल्में मचाएंगी तहलका, डकैत, गबरू, चरक समेत कई लिस्ट में शामिल
Upcoming Movies in March 2026: फिल्म लवर्स के लिए साल 2026 का मार्च महीना बेहद खास होने वाला है. बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाका होने वाला है. मेकर्स ने कई फिल्मों का ऐलान कर दिया है. आज इस आर्टिकल में ह आपको 2026 की कुछ अपकमिंग फिल्म्स की लिस्ट शेयर करने जा रहे हैं. इनमें धुरंधर-2, टॉक्सिक-अ फेयरी टेल फोर ग्रोन अप्स, गबरू, डकैत,चरक, पति-पत्नी और वो-2, लव एंड वॉर, गनमास्टर G9, प्रोजेक्ट हेल मैरी, ओम्लो, द पैराडाइज जैसी फिल्मे शामिल हैं. आइए जानते हैं इन फिल्म्स के बारे में…
धुरंधर: द रिवेंज
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर का पार्ट 2, 19 मार्च को रिलीज होने वाला है. आज फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका है. फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के साथ ही अक्षय खन्ना भी नजर आने वाले हैं.
डकैत: अ लव स्टोरी
फिल्म डकैत भी 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. फिल्म में अदीवी सेष और मृणाल ठाकुर नजर आने वाली हैं. फिल्म एक लव स्टोरी पर बेस्ड है. फिल्म में मृणाल ठाकुर और अदीवी सेष की लव स्टोरी दिखाई जाएगी.
टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फोर ग्रोन अप्स
रॉकिंग स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फोर ग्रोन अप्स' भी 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. ये फिल्म धुरंधर 2 को जबरदस्त टक्कर देने वाली है. ये एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसका लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.
लव एंड वॉर
कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर स्टारर फिल्म लव एंड वॉर को 20 मार्च 2026 को रिलीज किया जाना था लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदल दी गई है. हालांकि मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट की जानकारी नहीं दी है. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ नजर आएंगे.
गनमास्टर जी9
गनमास्टर जी9 फिल्म भी एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी. इसमें इमरान हाशमी और जेनेलिया नजर आने वाली हैं. वहीं खलनायक की भूमिका में अपारशक्ति खुराना नजर आएंगे. ये फिल्म भी 20 मार्च को रिलीज होने वाली है.
प्रोजेक्ट हेल मैरी
प्रोजेक्ट हेल मैरी एक साइंस फिक्शन उपन्यासहै, जिसे एंडी वेयर ने लिखा था. 20 मार्च को इस उपन्यास पर ही फिल्म आने वाली है. फिल्म में रायलैंड ग्रेस एक अंतरिक्ष यान पर याददाश्त खोए हुए जागते हैं. इस दौरान उनकी मुलाकात एक एलियन से होती है, जिससे उनकी गहरी दोस्त हो जाती है.
ओमलो
21 मार्च को ओम्लो फिल्म रिलीज होने वाली है. फिल्म में राजस्थान कल्चर दिखाया गया है. फिल्म में 7 साल के बच्चे ओमलो और ऊंट के बीच के अनूठे और भावनात्मक रिश्ते को दिखाया गया है.
द पैराडाइज
साउथ सुपरस्टार नानी स्टारर फिल्म द पैराडाइज को को 26 मार्च को रिलीज किया जाना था लेकिन अब इसकी रिलीजडेटटाल दी गई है. मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है.
पति पत्नी और वो 2
पति पत्नी और वो 2 को 4 मार्च को रिलीज होने वाली है. फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ ही वामिका गब्बी और सारा अली खान नजर आ सकती हैं. इसके अलावा फिल्म में रकुल प्रीत को भी देखा जा सकता है.
चरक फेयर फॉर फेथ
चरक फेयर फॉर फेथ फिल्म को 6 मार्च 2026 को रिलीज किया जा सकता है. ये फिल्म आस्था, धार्मिक परंपराओं और अंधविश्वास पर बेस्ड बताई जा रही है. इस फिल्म को शिलादित्य मौलिक ने डायरेक्ट किया है. इसे कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में दिखाया जा चुका है.
गबरू फिल्म
गबरू फिल्म को 13 मार्च 2026 को रिलीज किया जा सकता है. इस फिल्म को शशांक उदापुरकर ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में सनी देओल मुख्य किरदार में नजर आएंगे.