Dhurandhar 2 Pari Pandher: धुरंधर में रणवीर की बहन बनी सोशल मीडिया सेंसेशन, सादगी भरे अंदाज से लूटा फैंस का दिल
Pari Pandher Look: धुरंधर की तरह इसका दूसरा पार्ट भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है. वहीं अगर बात करें फिल्म के किरदारों की तो उनकी जबरदस्त इमोशन से भरी एक्टिंग ने लोगों को रोने पर मजबूर कर दिया. बता दें कि पंजाब की क्वीन परी पंधेर जो फिल्म में सिर्फ कुछ मिनटों के लिए नज़र आती हैं. उन्होंने कुछ ही देर में लोगों का दिल जीत लिया और एक ऐसा किरदार अदा कर दिया जो सच में मन को मायूस कर देने वाला है. बता दें कि उन्होंने रणवीर सिंह के किरदार (जसकीरत) की छोटी बहन जसलीन का किरदार अदा किया है, और उनकी खूबसूरती ने अब सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने न सिर्फ अपनी सादगी और शानदार एक्टिंग से स्क्रीन पर एक गहरी छाप छोड़ी है, बल्कि असल ज़िंदगी में भी वो काफी खूबसूरत और सादी सी जिंदगी जीती नजर आई हैं. आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिसमे वो सादगी भरे अंदाज में नजर आ रही हैं.
जसलीन के दीवाने हुए फैंस
बता दें कि परी को फिल्म में ज़्यादा स्क्रीन टाइम नहीं मिला, फिर भी वो अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहीं. अब लोग न सिर्फ उनके ऑन-स्क्रीन लुक्स की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उनकी असल ज़िंदगी की शानदार तस्वीरों को देखकर भी उनके पीछे दीवाने हो गए हैं.
हर लुक में दिखती हैं खूबसूरत
जहां कभी-कभी वो पारंपरिक सूट में बेहद सादी और प्यारी लगती हैं, वहीं दूसरी तरफ वो लहंगा या वेस्टर्न-स्टाइल ड्रेस में एक सच्ची फैशनिस्टा की तरह नज़र आती हैं.
सूट में दिखी सादगी
इस बीच परी ने इंस्टाग्राम पर सेट के कुछ मोमेंट्स भी शेयर किए हैं, जिनमें वो एक सादे, सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. एक तस्वीर में वो ग्रे रंग का सूट-सलवार पहने नज़र आ रही हैं, तो दूसरी में उन्होंने ब्राउन रंग का सूट पहना है.
मल्टी सूट में परी
वहीं एक मल्टी सूट में भी उन्होंने फैंस के साथ एक पोस्ट शेयर की है. जिसमें परी काफी खूबसूरत दिख रही हैं और उनकी मुस्कान भी काफी प्यारी है.
लहंगे में परी
वहीं अगर सादगी की बात की जाए तो सूट के अलावा लहंगे में भी परी बेहद खूबसूरत लगी हैं. इस ब्लैक लहंगे में पारी यालीना से कम नहीं लगी. फैंस ने इनकी इस पोस्ट पर भर-भरकर कमैंट्स भी किए हैं.
बिना मेकअप के भी ढाया सितम
यहाँ, परी को ग्रे रंग के शेड्स वाला, भारी कढ़ाई वाला सूट पहने देखा जा सकता है. इसमें सुनहरे और मरून धागों से की गई बारीक और उभरी हुई कढ़ाई है, जो इसे एक क्लासी लुक देती है. इस खूबसूरत हसीना ने मैचिंग ट्राउज़र और ड्रेप किए हुए दुपट्टे के साथ अपने लुक को पूरा किया.