Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • ‘धुरंधर 2’ में पैसा ही पैसा! रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त तक, इन स्टाराकास्ट की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश

‘धुरंधर 2’ में पैसा ही पैसा! रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त तक, इन स्टाराकास्ट की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश

Dhurandhar 2 Starcast Fees: रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. पेड प्रीव्यू पर ही फिल्म ने इतिहास रच दिया. फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर से हमजा अली की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं. वहीं अर्जुन रामपाल, संजय दत्त भी गर्दा मचाते दिख रहे हैं. जानिए आखिर फिल्म में किस एक्टर को कितनी फीस मिली. 

Last Updated: March 19, 2026 | 12:48 PM IST
dhurandhar 2 budget - Photo Gallery
1/7

कितना है फिल्म का बजट?

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' के बजट की बात की जाए, तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसे 250 करोड़ रुपये में बनाया गया है.

ranveer singh fees in dhurandhar 2 - Photo Gallery
2/7

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह फिल्म में हमजा अली के किरदार में दिख रहे हैं. इस बार उनके अतीत के किरदार जसकीरत सिंह रंंगी को भी दर्शाया गया है. कथित तौर पर फिल्म के लिए अभिनेता ने लगभग 30-50 करोड़ रुपये की फीस ली.

r madhavan fees in dhurandhar 2 - Photo Gallery
3/7

आर माधवन

फिल्म में आर माधवन, अजय सान्याल के रूप में नजर आ रहे हैं, जो चालाक खुफिया रणनीतिकार हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें फिल्म में 9 करोड़ रुपये फीस के तौर पर मिला है.

sanjay dutt fees in dhurandhar 2 - Photo Gallery
4/7

संजय दत्त

संजय दत्त की बात करें, तो उन्होंने फिल्म में चौधरी असलम की भूमिका निभाई है. उन्हें फिल्म में 10 करोड़ रुपये फीस के तौर पर मिली है.

arjun rampal fees in dhurandhar 2 - Photo Gallery
5/7

अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल ने फिल्म में ISI अधिकारी मेजर इकबाल का किरदार निभाया है. रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें फीस के तौर पर 1 करोड़ रुपये मिले हैं.

sara arjun fees in dhurandhar 2 - Photo Gallery
6/7

सारा अर्जुन

सारा अर्जुन फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर हैं. खबरें हैं कि उन्हें इस फिल्म के लिए 01 करोड़ रुपये मिले हैं.

akshaye khanna fees in dhurandhar 2 - Photo Gallery
7/7

अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना ने फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैत की भूमिका निभाई थी. हालांकि, पहले पार्ट में उनकी मौत हो गई थी, इस वजह से वह दूसरे पार्ट में मौजूद नही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले भाग में अक्षय खन्ना को 2.5 करोड़ रुपये मिले थे.

More News