रिलीज से पहले कैसे देखें ‘धुरंधर द रिवेंज’? आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म का हो रहा बेसब्री से इंतजार
Dhurandhar the Revenge: धुरंधर का पहला पार्ट रिलीज हुआ और फिल्म ने इस कदर फिल्म को पसंद किया कि फिल्म ने 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया. पहला भाग रिलीज हुए एक साल भी नहीं हुआ था कि इससे पहले ही इसका दूसरा पार्ट रिलीज करने का फैसला लिया गया. मेकर्स ने 19 मार्च 2026 को फिल्म रिलीज करने का फैसला किया है. हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले इसका पेड प्रिव्यू शो तहलका मचा रहा है. प्रिव्यू शो के लिए अब तक 2,80,563 टिकट बिक चुकी हैं. अगर आप भी धुरंधर द रिवेंज को रिलीज से पहले देखना चाहते हैं, तो आपकी जेब पर थोड़ा सा ज्यादा असर पड़ सकता है.
मेकर्स ने खेला मास्टरस्ट्रोक
फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार करने लगे. मेकर्स ने फिल्म का तगड़ा क्रेज देखते हुए मास्टरस्ट्रोक खेल दिया. मेकर्स ने इस फिल्म का पेड़ प्रिव्यू शो कराने का फैसला किया, जिसके बाद इसे एक दिन पहले यानी 18 मार्च 2026 को रिलीज करने का फैसला किया.
रिलीज से पहले 20 करोड़ रुपये का कारोबार
फिल्म के पेड प्रिव्यू से मेकर्स लगभग 20 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुके हैं. जानकारी के अनुसार, पेड प्रीव्यू 18 मार्च शाम 5 बजे से शुरू हो जाएंगे. इसकी टिकट पहले से ही बुक माई शो से बुक की जा सकती हैं.
पेड प्रिव्यू की टिकट
‘धुरंधर: द रिवेंज’ के प्रीव्यू शो की टिकटों की कीमत आसमान छू रही हैं. पेड प्रिव्यू की टिकट की कीमत 3100 रुपये तक पहुंच गई है. हालांकि कई जगहों पर पेड प्रिव्यू की टिकट 450 रुपये से शुरू हुई.
महानगरों में टिकट की कीमत
महानगरों के कई मल्टीप्लेक्स में टिकट की कीमत 600 रुपये और 900 रुपये तक है. वहीं कुछ जगहों पर टिककट की कीमतें 1000 रुपये से ज्यादा रखी गई हैं. वहीं प्रीमियम लग्जरी स्क्रीन रिक्लाइनर पर टिकट की कीमतें और ज्यादा हाई हैं.
कहां बिकी सबसे महंगी टिकट
इसकी सबसे महंगी टिकट मुंबई के बोरीवली में INOX मेगाप्लेक्स में है. यहां रिक्लाइनर सीट की टिकट के लिए लोगों को 3100 रुपये तक देने पड़ रहे हैं.
रिलीज से पहले कैसे देखें धुरंधर 2
अगर आप भी धुरंधर द रिवेंज को 18 मार्च 2026 को देखना चाहते हैं, तो आप बुक माई शो से पेड प्रिव्यू शो की टिकट बुक कर सकते हैं. इसके बाद फिल्म का रिलीज से पहले मजा ले सकते हैं.
धुरंधर द रिवेंज की स्टारकास्ट
धुरंधर द रिवेंज में रणवीर सिंह के साथ ही आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे तमाम एक्टर्स नजर आने वाले हैं.
धुरंधर द रिवेंज की कहानी
धुरंधर द रिवेंज में रणवीर सिंह मुंबई में हुए 26/11 के हमले का बदला लेने के लिए खून की होली खेलेंगे. इस फिल्म में उनका सामना मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) और एस.पी. चौधरी असलम (संजय दत्त) से होगा.