Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • दीया मिर्जा की आइवरी-गोल्ड साड़ी ने चुरा लिया दिल? शादी, पार्टी और खास मौकों के लिए ऐसी ही एलिगेंट साड़ियां यहां देखें

दीया मिर्जा की आइवरी-गोल्ड साड़ी ने चुरा लिया दिल? शादी, पार्टी और खास मौकों के लिए ऐसी ही एलिगेंट साड़ियां यहां देखें

 Dia Mirzas Saree Look: दीया मिर्जा हाल ही में एक बेहद खूबसूरत आइवरी-गोल्ड साड़ी में नजर आईं,उनकी साड़ी हल्की, सादगी से भरी और फिर भी बेहद एलिगेंट थी. यही वजह है कि यह लुक शादी, पार्टी और खास मौकों के लिए एक परफेक्ट इंस्पिरेशन बन गया.डिजाइनर अनाविला मिश्रा के कलेक्शन की इस साड़ी में हाथ से बुना गया फैब्रिक, सॉफ्ट गोल्ड टच और जरी बॉर्डर था, जो पुराने दौर की खूबसूरती को आज के मॉडर्न अंदाज से जोड़ता है.

Last Updated: February 5, 2026 | 6:34 PM IST
Mirror Work Organza Golden Saree for Elegant Occasions - Photo Gallery
1/8

हल्के मिरर वर्क वाली ऑर्गेंजा गोल्डन साड़ी

यह ऑर्गेंजा साड़ी बेहद सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देती है. इसमें किया गया हल्का मिरर वर्क साड़ी को जरूरत से ज़्यादा चमकदार बनाए बिना फेस्टिव फील देता है. फैब्रिक इतना हल्का है कि लंबे समय तक पहनने पर भी भारी नहीं लगता.आप इसे स्लीक बन और सिंपल गोल्ड जूलरी के साथ इसे स्टाइल कर सकती हैं.

Classic Woven Golden Saree with Timeless Appeal - Photo Gallery
2/8

बुनी हुई गोल्डन साड़ी

अगर आप क्लासिक और कभी आउट ऑफ ट्रेंड न होने वाला लुक चाहती हैं, तो यह बुनी हुई गोल्डन साड़ी बेहतरीन ऑप्शन है. इसकी गोल्डन शेड न तो बहुत डार्क है और न ही बहुत हल्की, जिससे यह शादी और पारिवारिक फंक्शन दोनों के लिए परफेक्ट बन जाती है,इसके साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स और हल्का मेकअप लुक को बैलेंस करेगा.

Royal Banarasi Golden Saree for Grand Celebrations - Photo Gallery
3/8

रॉयल बनारसी गोल्डन साड़ी

बनारसी साड़ियां हमेशा से शाही अंदाज की पहचान रही हैं. इस गोल्डन बनारसी साड़ी में पारंपरिक मोटिफ्स और रिच वीव इसे खास बनाते हैं. यह उन मौकों के लिए सही है, जहां आप ट्रेडिशनल और ग्रेसफुल दिखना चाहती हैं. आप इसे लो बन, गजरा और क्लासिक गोल्ड चूड़ियों के साथ कैरी कर सकती हैं.

Soft Tissue Golden Saree for Festive Wear - Photo Gallery
4/8

टिशू गोल्डन साड़ी

यह टिशू साड़ी ट्रेडिशनल गोल्डन बेस के साथ मॉडर्न कलरब्लॉकिंग का खूबसूरत मेल है. यह साड़ी खासतौर पर उन महिलाओं के लिए है, जो सादगी के साथ थोड़ा कंटेम्पररी टच पसंद करती हैं. स्ट्रक्चर्ड ब्लाउज और मेटैलिक हील्स के साथ पहनने पर इसका एक अलग लुक आता है.

Elegant Golden Saree with Subtle Detailing - Photo Gallery
5/8

हल्की डिटेलिंग वाली एलिगेंट साड़ी

इस साड़ी में की गई हल्की  डिटेलिंग इसे पार्टी और कॉकटेल इवेंट्स के लिए परफेक्ट बनाती है. यह बहुत ज़्यादा हैवी नहीं लगती, लेकिन फिर भी एक सॉफ्ट ग्लो जरूर देती है इसके साथ आप मिनिमल जूलरी और ड्यूई मेकअप रखें.

Organza Golden Saree with Bead and Stone Work - Photo Gallery
6/8

बीड और स्टोन वर्क वाली ऑर्गेंजा साड़ी

ऑर्गेंज़ा फैब्रिक पर किया गया नाज़ुक बीड और स्टोन वर्क इस साड़ी को बेहद रिफाइंड लुक देता है. यह छोटी फेस्टिव गैदरिंग्स या इंटीमेट सेलिब्रेशन के लिए शानदार चॉइस है.इसके साथ सॉफ्ट कर्ल्स और पर्ल या कुंदन जूलरी चुनें.

Net Golden Saree with Graceful Shimmer Finish - Photo Gallery
7/8

ग्रेसफुल शिमर वाली नेट गोल्डन साड़ी

नेट फैब्रिक और हल्की सी शिमर वाली यह साड़ी उन लोगों के लिए है जो ग्लैमर चाहते हैं लेकिन ओवरड्रेस नहीं होना चाहते. इसका बैलेंस्ड लुक हर उम्र की महिलाओं पर खूब जंचता है.

Bandhani-Inspired Golden Saree with Traditional Touch - Photo Gallery
8/8

ट्रेडिशनल टच वाली बंधनी इंस्पायर्ड गोल्डन साड़ी

बंधनी पैटर्न से इंस्पायर्ड यह गोल्डन ऑर्गेंजा साड़ी ट्रेडिशन और ट्रेंड का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है. इसकी टेक्सचर और डिजाइन इसे बाकी साड़ियों से अलग बनाता है. इसके साथ आप ऑक्सीडाइज्ड या एंटीक गोल्ड जूलरी के साथ स्टाइल कर  सकती हैं.

More News