Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Green Banana vs Yellow Banana: केले का सही चुनाव कैसे करें, पीले और हरे केले में फर्क, कौन है बेहतर

Green Banana vs Yellow Banana: केले का सही चुनाव कैसे करें, पीले और हरे केले में फर्क, कौन है बेहतर

Green Banana vs Yellow Banana: जैसे-जैसे केला हरे से पीला होता है, उसकी पोषण संरचना में बदलाव आता है. इस कोशिकीय प्रक्रिया के दौरान, केले में मौजूद स्टार्च प्राकृतिक शर्करा में बदल जाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप फल के पोषण तत्व, स्वाद और बनावट में परिवर्तन होता है. ये बदलाव आपके पाचन और ब्लड शुगर के स्तर को प्रभावित कर सकते हैं.

Last Updated: April 6, 2026 | 4:32 PM IST
Benefits of Green banana - Photo Gallery
1/7

कच्चे केले के फायदे

एक मध्यम आकार के केले में लगभग 3 ग्राम फाइबर होता है, लेकिन कच्चे केलों में 'रेसिस्टेंट स्टार्च' की मात्रा काफी अधिक होती है. कार्बोहाइड्रेट जो डाइटरी फाइबर के रूप में कार्य करता है और आंतों के हेल्थ को बढ़ावा देता है.

Green bananas are high in fiber. - Photo Gallery
2/7

हरे केले में फाइबर ज्यादा

हेल्‍थलाइन के अनुसार, जैसे-जैसे केला पकना शुरू होता है, उसके अंदर मौजूद कार्बोहाइड्रेट की बनावट भी बदलने लगती है. कच्चे केले में 'रेसिस्टेंट स्टार्च' और 'डाइटरी फाइबर' की मात्रा इतनी ज्यादा होती है कि छोटी आंत के लिए उन्हें पचाना मुश्किल हो जाता है. हालांकि, जैसे-जैसे केला और पकता जाता है, उसके अंदर मौजूद स्टार्च धीरे-धीरे शुगर में बदल जाता है.

Green and yellow bananas - Photo Gallery
3/7

हरे और पीले केले

हरे और पीले, दोनों तरह के केले कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिनमें पोटैशियम, विटामिन B6 और विटामिन C पाया जाता हैं. हालांकि, दोनों ही किस्मों में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, लेकिन इनमें प्रोटीन और फैट की मात्रा बहुत कम होती है.

Benefits of yellow banana - Photo Gallery
4/7

पीले केले के फायदे

जैसे-जैसे केले पकते हैं, उनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट यौगिकों का स्तर बढ़ जाता है. एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव के कारण होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं.

Instant Energy - Photo Gallery
5/7

तुरंत ऊर्जा

पके केलों में पाया जाने वाला प्राकृतिक शुगर तेजी से अवशोषित हो जाता है, जिससे शारीरिक गतिविधि, एक्सरसाइज आदि के बाद रिकवरी के लिए आपके शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है.

Ripe bananas - Photo Gallery
6/7

पके केले

केले चाहे किसी भी अवस्था में पके हों, वे पोटैशियम, विटामिन B6, विटामिन C और अन्य पोषक तत्व प्रदान करते हैं, जो आपके हृदय के स्वास्थ्य, तंत्रिका तंत्र के कार्य और संपूर्ण सेहत को बढ़ावा देते हैं.

Which one to choose - Photo Gallery
7/7

कौन सा चुनें

हरे केले और पीले केले, दोनों तरह के केले जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं. सबसे अच्छा चुनाव आपके स्वास्थ्य लक्ष्यों, पाचन क्षमता और स्वाद की पसंद पर तय होता है.

More News