Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Hair Care Tips: रोजाना बाल धोना हो सकता है नुकसानदायक, जानें क्या है इसके पीछे का असली कारण?

Hair Care Tips: रोजाना बाल धोना हो सकता है नुकसानदायक, जानें क्या है इसके पीछे का असली कारण?

Daily Hair Wash Disadvantages: आज के समय में लोगों का सपना होता है उनके घने, मुलायल, काले और खूबसूरत बाल. इसके लिए वे तरह-तरह से अपने बालों की केयर करते हैं. पुरुष हो या महिला सभी अपने बालों की देखभाल करने के लिए रेमेडीज अपनाते हैं और उनकी केयर करते हैं. बालों की केयर के लिए लोग मेडिसिन के साथ ही महंगे-महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि लोग अपने बालों को धोने के लिए अक्सर कन्फ्यूज रहते हैं. कुछ लोगों का मानना है कि बालों को रोजाना धोना चाहिए, इससे बालों में पोषण बना रहता है. वहीं कुछ लोगों का मानना है बाल रोजाना नहीं धोने चाहिए? आइए जानते हैं सही क्या है?

Last Updated: February 14, 2026 | 6:59 PM IST
Daily Hair Wash Disadvantage - Photo Gallery
1/7

रोजाना बाल धोना गलत

आज के समय में बालों को चमकदार और बाउंसी बनाने का दावा करने वाले हजारों शैंपू ब्रांड्स हैं. हालांकि ये बालों के लिए फायदेमंद नहीं बल्कि ये बालों के लिए हानिकारक हो सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि बालों को रोजाना धोने से बचना चाहिए. इंसानों के बाद वूल फाइबर की तरह होते हैं. ऐसे में अगर आप बालों को रोजाना धोते हैं, तो वो जल्दी डल और रूखे नजर आएंगे. इसके कारण बालों को पोषण के नाम पर धोना सही नहीं होता है.

Hair roots become weak - Photo Gallery
2/7

कमजोर होती हैं बालों की जड़ें

बालों को रोजाना धोने से जड़ें कमजोर होती हैं और बाल झड़ने लगते हैं. विशेषज्ञों की मानें, तो बालों को रोजाना नहीं धोना चाहिए. रोजाना बाल धोना बालों के स्वास्थ्य और इसकी प्राकृतिक सुंदरता के लिए सही बात नहीं है. बालों को हफ्ते में 2-3 बार ही धोना चाहिए.

Natural oil gets depleted - Photo Gallery
3/7

नेचुरल ऑयल हो जाता है खत्म

बता दें कि हमारी खोपड़ी को मॉइस्चराइज रखने के लिए तेल खुद बालों में पैदा होता है. इसके कारण ही बाल धोने के 2-3 दिन बाद बाल ऑयली हो जाते हैं. ये तेल बालों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है. ऐसे में अगर आप रोजाना अपने बालों को धोते हैं, तो वो नेचुरल तेल खत्म हो जाता है. इससे बालों की चमक खत्म हो जाती है और बाल बेजान और रूखे नजर आने लगते हैं. इसके कारण एक्सपर्ट्स का मानना है कि बालों को रोजाना न धोकर सप्ताह में दो से तीन बार धोना चाहिए.

split ends increase - Photo Gallery
4/7

बढ़ जाते हैं दो मुहें बाल

अगर आप अपने बालों को रोजाना धोते हैं, तो इससे बालों की सेहत खराब हो सकती है. रोजाना बाल धोने से नेचुरल ऑयल सीबम को फिर से भरने का मौका नहीं देता. इससे आपके बाल दो मुंहे हो जाते हैं और इससे बाल झड़ने लगते हैं. ऐसे में बालों को काटना पड़ता है. ऐसे में बालों को रोजाना धोने से बचना चाहिए.

Natural color fades away - Photo Gallery
5/7

नेचुरल कलर होता है खत्म

रोजाना हेयरवॉश करने से बालों का प्राकृतिक रंग खत्म हो जाता है. इससे लोगों को नेचुरल कलर डल होने लगता है. इसके कारण बालों पर हेयर कलर या हाइलाइटर का इस्तेमाल करना पड़ता है.

Stop using hairdryer - Photo Gallery
6/7

बंद करें हेयरड्रायर का इस्तेमाल

आपको अपने बालों पर हेयरड्रायर का इस्तेमाल करने से रोकना चाहिए. ये हेयरस्टाइलिंग मशीन आपके बालों को कमजोर बनाते हैं, जिसके कारण बाल झड़ने लगते हैं.

Dandruff increases - Photo Gallery
7/7

बढ़ जाता है डैंड्रफ

आपने अक्सर सुना होगा कि रोजाना ये शैंपू इस्तेमाल करने से डैंड्रफ खत्म होता है, हालांकि ऐसा नहीं है. रोजाना बाल धोने से डैंड्रफ की समस्या बढ़ सकती है. रोजाना बाल धोने से स्कैल्प रूखा हो जाता है और डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है.

More News