पिता के डर से दिव्या भारती ने की थी साजिद नाडियाडवाला से गुपचुप शादी? एक्ट्रेस की लव लाइफ और पैसों के दुरुपयोग का चौंकाने वाला खुलासा
Divya Bharti Birth Anniversary: दिव्या भारती उन अभिनेत्रियों में शुमार थी, जिन्होंने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी. एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहीं. दिव्या भारती और साजिद नाडियाडवाला की प्रेम कहानी ने भी लोगों का ध्यान खींचा था. मात्र 18 साल में एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी और इसे अपने पिता से छुपा कर रखा था. आखिर क्या थी वजह? इतना ही नहीं एक्ट्रेस के दोस्त राजू ने खुलासा किया था कि दिव्या भारती अपनी पर्सनल लाइफ से खुश नहीं थीं. जानिए सबकुछ.
पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहीं दिव्या भारती
दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती फिल्मी दुनिया के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं.
जब सेट पर हुआ प्यार
दिव्या भारती की मुलाकात निर्माता साजिद नाडियाडवाला से फिल्म 'शोला और शबनम' की शूटिंग के दौरान हुई, जिसमें वह गोविंदा के साथ काम कर रहे थे. बताया जाता है कि साजिद गोविंदा से मिलने सेट पर आए थे, लेकिन दिव्या भारती ने उनका ध्यान आकर्षित कर लिया. इसी के बाद दोनों में प्यार में हो गया था.
गुपचुप की शादी
समय के साथ उनका रिश्ता और मजबूत हो गया. फिर 10 मई 1992 को उन्होंने एक समारोह में गुपचुप शादी कर ली. उस समय दिव्या सिर्फ 18 साल की थीं. इसे उन्होंने अपने परिवालों से भी छुपाया था.
शादी को लेकर मां से किया था सवाल
बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में दिव्या भारती की मां मीता भारती ने बताया था कि दिव्या ने अपनी शादी कई महीनों तक सब से छिपाकर रखी थी. उन्होंने बताया कि जब दिव्या और साजिद एक दूसरे को पसंद करने लगे. तो एक्ट्रेस ने अपनी मां से पूछा कि क्या वह साजिद नाडियाडवाला से शादी कर सकती हैं? इस पर एक्ट्रेस की मां ने कहा कि इस बारे में उसे अपने पिता से भी बात करनी चाहिए.
पिता थे शादी के खिलाफ
दिव्या भारती के पिता साजिद नाडियाडवाला संग शादी के खिलाफ थे.
जब मां को आया शादी में आने का न्यौता
दिव्या भारती जब 18 साल की हुई, तो उन्होंने एक दिन फोन करके मां को बताया कि वह उसी दिन साजिद नाडियावाला से शादी कर रही हैं और चाहती हैं कि मां गवाह के रूप में हस्ताक्षर करें. हालांकि मां ने कहा कि जब तक वह अपने पिता को इस बारे में नहीं बताएगी, तब तक वह शादी में शामिल नहीं होंगी.
फिर कर ली शादी
मां की बात न मानते हुए दिव्या ने शादी कर ली. हालांकि शादी के बाद भी वह साजिद के साथ रहने नहीं गईं. वह अपने माता-पिता के साथ ही रहती रहीं और कभी-कभी अपने पति से मिलती थीं. उनके पिता को इस गुप्त शादी के बारे में बिल्कुल भी पता नहीं था. हालांकि, आपको बता दें कि बाद में एक्ट्रेस के पिता को शादी के बारे में पता चल गया था. पहले वो नाराज थे, बाद में इस शादी को स्वीकार लिया था.
अपनी पर्सनल लाइफ से नाखुश थीं एक्ट्रेस
दिव्या भारती के दोस्त मास्टर राजू ने एक्ट्रेस के बारे में एक चौंकाने वाली बात बताई थी. उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस अपने प्रोफेशनल साइड से खुश थीं, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत दुखी थीं. उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस को लगा था कि लोगों ने उनके पैसे का गलत इस्तेमाल किया है.