Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • चाय बनाने के बाद न फेंके पत्ती, इन तरीकों से कर सकते हैं इस्तेमाल, होगी बचत

चाय बनाने के बाद न फेंके पत्ती, इन तरीकों से कर सकते हैं इस्तेमाल, होगी बचत

Reuse Tea leaves: हर घर में रोजाना सुबह और शाम के समय चाय पी जाती है. हालांकि चाय बनाने के बाद चाय की पत्ती को फेंक दिया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस चाय की पत्ती को आप फेंक रहे हैं, वो बहुत काम की चीज है. दरअसल चाय में एंटीऑक्सीडेंट, टैनिन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसके कारण इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती त्वचा की देखभाल के साथ ही पौधों और घर की सफाई में भी इस्तेमाल की जा सकती है. आप इसे खाद के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. लकड़ी को साफ करने, बालों की केयर करने फर्नीचर को पॉलिश करने, बदबू भगाने और घाव को ठीक करने में इस्तेमाल कर सकते हैं.

Last Updated: March 10, 2026 | 7:11 PM IST
Use as fertilizer for plants - Photo Gallery
1/5

पौधों में खाद की तरह करें इस्तेमाल

चाय बनाने के बाद चाय पत्ती को पौधों के लिए खाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. चाय में उपयोग की गई पत्तियों में नाइट्रोजन, पोटेशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये पौधों के विकास के लिए फायदेमंद होते हैं. खाद के रूप में इस्तेमाल करने से मिट्टी की उम्र बढ़ जाती है और पौधे स्वस्थ रहते हैं.

Condition your hair - Photo Gallery
2/5

बालों को करें कंडीशनिंग

आप इस्तेमाल की गई चाय पत्ती को बालों के लिए कंडीशनर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. चाय की पत्ती में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो बालों को स्वस्थ और चमकदार बनते हैं. चाय की पत्ती को पानी में उबालकर एक घोल बनाकर शैंपू करने के बाद अपने बालों पर लगाना चाहिए. ऐसा करने से बालों की कंडीशनिंग हो जाएगी और उन्हें मुलायम बनने में मदद मिलेगी.

You can polish furniture - Photo Gallery
3/5

फर्नीचर को कर सकते हैं पॉलिश

चाय की पत्ती में नेचुरल तेल पाया जाता है. इसकी मदद से फर्नीचर को पॉलिश करने में मदद मिल सकती है. अगर आप उपयोग की गई चाय की पत्तियों को पानी में उबालकर एक घोल बनाकर इसे फर्नीचर पर लगाएंगे, तो यह फर्नीचर को चमकदार बना देगा.

Removes natural odor - Photo Gallery
4/5

प्राकृतिक दुर्गंध होती है दूर

चाय बनाने के बाद इस्तेमाल की गई चाय की पत्ती को कपड़े में बांधकर रेफ्रिजरेटर या फिर बदबू वाली जगह पर टांग सकते हैं. इससे बदबू दूर हो सकती है क्योंकि इसमें बदबू भगाने के प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं.

Helpful in healing wounds - Photo Gallery
5/5

घाव ठीक करने में मददगार

चाय की पत्ती घाव ठीक करने में भी मददगार साबित हो सकती है क्योंकि चाय की पत्ती में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो घाव को ठीक करने में मदद कर सकते हैं. इसके लिए आपको उपयोग की गई चाय पत्ती को पानी में उबालकर एक घोल बनाना है. इसे घाव पर लगाना है ये घाव के संक्रमण को रोकने में मददगार साबित हो सकती है.

More News