Dubai है कई बड़े सेलेब्स का दूसरा घर! ऐश्वर्या, सलमान-शाहरुख खान के विला की कीमत जान उड़ जाएंगे होश
Celebs House In Dubai: यूएस-इज़राइल-ईरान में हो रही जंग से दुबई में हाहाकर मचा हुआ है, जिसकी वजह से कई बड़े सेलेब्स आम लोगों के साथ फंसे हुए हैं. लकिन क्या आप जानते हैं कि मुंबई के बाद बॉलीवुड सेलेब्स का दूसरा घर दुबई को माना जाता है, जहां वो अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं. दुबई के पाम मौजुद जुमेराह, डाउनटाउन और मरीना जैसे इलाकों में लग्जरी विला और अपार्टमेंट की कीमतें करोड़ों में होती हैं, जहां शाहरुख खान और सलमान खान का भी घर मौजुद हैं. आइए जानते हैं यहां कौन-कौन से सेलेब्स का घर दुबई में है.
शाहरुख खान
शाहरुख खान दुबई में काफी ज्यादा पॉपुलर हैं. शाहरुख खान दुबई में काफी ज्यादा पॉपुलर हैं. मुंबई में मन्नत के अलावा दुबई में भी शाहरुख खान का बेहद आलिशान विला है, जिसका नाम जन्नत है और इसकी कीमत 100 करोड़ बताई जाती है. यह शानदार लग्जरी विला सी-फेसिंग है. शाहरुख खान अपनी फैमिली के साथ वहां छुट्टियां मनाने जाते हैं.
अनिल कपूर
अनिल कपूर के पास भी दुबई में दो बेहद शानदार प्रॉपर्टी है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनिल कपूर के पास दुबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक, एमिरेट्स हिल्स, जिसे 'दुबई का बेवर्ली हिल्स' कहा जाता है, उसमें एक आलीशान विला है. जहा दुनिया के बड़े उद्योगपति और हस्तियाँ रहते हैं. इसके अलावा अनिल कपूर के पास दुबई के अल फुरजान (Al Furjan) में एक 2BHK अपार्टमेंट भी बताया जाता है, जिसकी कीमत 3 करोड़ तक हो सकती है.
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के पास भी दुबई में शानदार घर है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपल के पास हाई-राइज अपार्टमेंट है. राज कुंद्रा ने वेडिंग एनिवर्सरी पर शिल्पा को बुर्ज खलीफा पर एक फ्लैट भी गिफ्ट किया था. हालांकि बाद में उन्होंने इसे बेचना पड़ा.
सलमान खान
सलमान खान का भी दुबई में बुर्ज खलीफा के पास द एड्रेस डाउनटाउन में एक शानदार अपार्टमेंट मौजुद है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनके इस लग्जरी अपार्टमेंट का जिक्र हुआ है. इस अपार्टमेंट की कीमत लगभग ₹4 करोड़ से ₹5 करोड़ के बीच बताई जाती है.
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का भी दुबई में दूसरा घर है. साल 2015 में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने मिलकर दुबई के जुमेराह गोल्फ एस्टेट्स के सैंचुरी फॉल्स में एक लग्ज़री विला खरीदा था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस आलीशान विला की अनुमानित कीमत लगभग ₹16 करोड़ से ₹20 करोड़ के बीच है.
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के पास भी दुबई के पॉश इलाके में स्थित 'डेन्यूब प्रॉपर्टीज' (Danube Properties) में बेहद आलिशान घर हैं, दोनों ने साल 2022 में दुबई में एक शानदार प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2 करोड़ बताई गई है.
विवेक ओबरॉय
विवेक ओबरॉय का दुबई के मीडोस के पास एक आलिशान घर है, इस विला की कीमत लगभग ₹60 करोड़ बताई जाती है.
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार के पास दुबई के पाम जुमेराह में एक आलीशान विला है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस विला की अनुमानित कीमत लगभग ₹35 करोड़ बताई गई है.
राखी सावंत
राखी सावंत के पास दुबई में एक बेहद आलीशान घर है, उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो भी शेयर किया था. अक्टूबर 2025 की रिपोर्ट्स के अनुसार, राखी सावंत के दुबई के घर कीकीमत लगभग ₹50 करोड़ बताई गई थी.