शाहरुख और सलमान ही नहीं, इन एक्टर्स के पास भी है दुबई का गोल्डन वीजा, देखें लिस्ट
Dubai Golden Visa Holder Bollywood Actors: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और दबंग खान यानी सलमान खान को दुबई का गोल्डन वीजा दिया जा चुका है. हालांकि वो इस लिस्ट में अकेले नहीं हैं, दिन्हें दुबई की सरकार ने उनके प्रोफेशनल योगदान और इंटरनेशनल पॉपुलैरिटी के कारण ये खास सम्मान दिया है. इस लिस्ट में सलमान खान, शाहरुख खान, संजय दत्त, रणवीर सिंह, सुनील शेट्टी, कृति सेनन, उर्वशी रौतेला, जॉनी लीवर, सनी लियोनी, बोनी कपूर, सोनू निगम, फराह खान समेत तमाम एक्टर्स शामिल हैं. आइए जानते हैं इन एक्टर्स के बारे में…
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को 2019 में दुबई का गोल्डन वीजा दिया गया था. सुपरस्टार 2016 से दुबई टूरिज्म के ऑफिशियल ब्रांड एंबेसडर भी हैं. उन्होंने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, पठान और जवान जैसी तमाम फिल्मों से फैंस का दिल जीता है.
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान इवेंट्स और फिल्म प्रमोशन के लिए अक्सर UAE जाते हैं. सलमान खान को जून 2022 में अबू धाबी में IIFA वीकेंड के दौरान गोल्डन वीजा मिला था. ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘सुल्तान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर एक्टर की मिडिल ईस्ट में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है.
संजय दत्त
बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त को मई 2021 में यूएई का गोल्डन वीजा मिला था. वीजा मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए यूएई को अपना दूसरा घर बताया था. इसके तहत उन्हें और उनके परिवार को 10 साल तक यूएई में रहने, बिजनेस करने और काम करने की आजादी है.
सुनील शेट्टी
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी को भी यूएई का गोल्डन वीजा मिला है. उन्हें ये वीजा अगस्त 2021 में मिला था. यह सम्मान उन्हें उनके सफल करियर और व्यावसायिक गतिविधियों को देखते हुए दिया गया था.
रणवीर सिंह
बॉलीवुड में अपने काम से दमदार पहचान बनाने वाले रणवीर सिंह को साल 2022 में यूएई का गोल्डन वीजा मिला था. बता दें कि रणवीर सिंह धुरंधर की बड़ी सफलता के बाद 'धुरंधर द रिवेंज' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है.
वरुण धवन
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को 2021 में यूएई का गोल्डन वीजा दिया गया था. सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें ये सम्मान दिया गया. बता दें कि इन दिनों एक्टर भेड़िया 2 की शुटिंग में व्यस्त हैं.
संजय कपूर
बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर को सितंबर 2021 में संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने 10 साल का गोल्डन वीजा दिया था. इसको लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी शेयर किया था.
रितेश और जेनेलिया देशमुख
रितेस देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख को साल 2021 के आसपास यूएई का गोल्डन वीजा दिया गया था. इसके तहत वे यूएई में बिजनेस कर सकते हैं और 10 साल तक रह सकते हैं.
कृति सेनन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को साल 2024 में यूएई का गोल़्न वीजा मिला था. ये सम्मान उन्हें ईसीएच डिजिटल के सीईओ इकबाल मार्कोनी ने दिया था.