Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • नवरात्रि में हो रही है चॉकलेट की क्रेविंग? जानें सही या नहीं, धार्मिक नजरिए में क्या है मान्यता?

नवरात्रि में हो रही है चॉकलेट की क्रेविंग? जानें सही या नहीं, धार्मिक नजरिए में क्या है मान्यता?

Eating Chocolate in Navratri: नवरात्रि के दौरान लोगों को अक्सर खानपान के मामले में असमंजस में रहता है. लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि क्या व्रत के दौरान उन्हें चॉकलेट खानी चाहिए ये नहीं क्योंकि उसमें कोई अनाज नहीं होता है. अगर पुजारियों व किसी अन्य से इस बारे में पूछा जाता है, तो इसका सीधा जवाब न होता है. ये चॉकलेट बनाने के तरीके और उसे बनाने के लिए इस्तेमाल की गई सामग्री पर निर्भर करता है. ऐसा नहीं है कि आप चॉकलेट नहीं खा सकते, लेकिन इसे शुद्ध तरीके से खाना जरूरी है. अगर धार्मिक नजरिए से कहा जाए, तो चॉकलेट खाना साफ मना होता है.

Last Updated: March 23, 2026 | 10:22 PM IST
Grains and Adulteration in chocolates - Photo Gallery
1/8

अनाज और मिलावट

दरअसल चॉकलेट बनाने में कॉर्नस्टार्च या दूसरे अनाज शामिल होने की आशंका बनी रहती है. इन चीजों को स्टेबिलाइज़र के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. वहीं व्रत में अनाज खाना वर्जित होता है. ऐसे में इसे खाना गलत है.

Chocolate Quality - Photo Gallery
2/8

चॉकलेट की क्वालिटी

इन चॉकलेट को भी उसी सांचे में और मशीनों में बनाया जाता है, जिसमें पहले गेहूं वाली चॉकलेट बनाई गई थीं. इसके कारण चॉकलेट की क्वालिटी और साफ-सफाई पर भी सवाल उठते हैं.

Sugar Processing - Photo Gallery
3/8

चीनी की प्रोसेसिंग

सफेद चीनी बनाने के लिए कुछ ऐसे प्रोसेसिंग एजेंट का इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें व्रत के दौरान खाना वर्जित होता है. इसके अलावा फ्लेवर चॉकलेट और डार्क चॉकलेट में टेबल सॉल्ट यानी नमक होने की आशंका रहती है क्योंकि व्रत में केवल सेंधा नमक खाया जा सकता है.

Chocolate Ingredients Table - Photo Gallery
4/8

चॉकलेट की इंग्रीडिएंट्स टेबल

अगर आप चॉकलेट खरीदते हैं, तो सबसे पहले उसके पीछे लिखी इंग्रीडिएंट्स की टेबल को पढ़ना चाहिए. इससे आप जान जाएंगे कि उनमें क्या-क्या मिलावट है.

How to Eat Chocolate During Fast - Photo Gallery
5/8

व्रत में ऐसे खाएं चॉकलेट

अगर आप चॉकलेट खाना चाहते हैं, तो आप घर पर शुद्ध चॉकलेट बनाकर खा सकते हैं. इसके लिए आप शुद्ध कोको पाउडर, कोको बटर, गुड़ और देसी घी की मदद से चॉकलेट बनाकर खा सकते हैं. व्रत में ये चॉकलेट सुरक्षित और शुद्ध हो सकती हैं.

Eat this chocolate - Photo Gallery
6/8

खाएं ये चॉकलेट

ऐसी डार्क चॉकलेट जिसमें सिर्फ़ कोको पाउडर और कोको बटर हो और उसमें कोई अनाज या नमक की मिलावट न हो. साथ ही उसमें क्वालिटी के साथ समझौता न किया गया हो. उन चॉकलेट को खाया जा सकता है.

Drink Hot Chocolate - Photo Gallery
7/8

पिएं हॉट चॉकलेट

आप ठोस चॉकलेट के साथ ही कोको पाउडर को दूध में मिलाकर 'हॉट चॉकलेट' बनाकर पी सकते हैं. इसे भी व्रत के दौरान खाने के लिए मान्य माना जा सकता है.

religious perspective - Photo Gallery
8/8

क्या कहता है धार्मिक नजरिया?

धार्मिक नजरिए से देखा जाए, तो व्रत के दौरान केवल सात्विक और पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी जाती है. इससे आपकी इंद्रियों पर काबू रहेगा. चॉकलेट आम भोजन नहीं बल्कि 'प्रोसेस्ड फ़ूड' और 'लग्ज़री आइटम' के खानपान में आता है. ऐसे में चॉकलेट से पारंपरिक रूप से दूर रहने की सलाह दी जाती है.

More News