Egg Price: अंडे खाने के हैं शौकीन? दुनिया में कहां मिलता है सबसे सस्ता और महंगा अंडा, चौंका देगी रिपोर्ट
कहां मिलते हैं सबसे सस्ते और महंगे अंडे?
बात करें सबसे सस्ते अंडे मिलने की तो यह देश भारत का पड़ोसी राज्य पाकिस्तान हैं. यह 12 अंडों की कीमत $1.40 (भारतीय रुपये में ₹129.80 के बराबर) है. वहीं सबसे महंगा अंडा स्विट्जरलैंड $7.96 जो की भारतीय रुपये के हिसाब से 738.21 रुपये में बिकते हैं.
पाकिस्तान में देसी अंडों की कीमतें क्यों होती है ज्यादा?
पाकिस्तान में, देसी अंडे अक्सर फ़ार्म में पाले गए अंडों से ज़्यादा महंगे होते हैं. इसका कारण यह है कि देसी अंडों की मांग ज़्यादा है, जबकि उनकी सप्लाई सीमित है. अंडों की कीमतों पर सप्लाई और मांग का सबसे ज़्यादा असर पड़ता है. अगर किसी खास इलाके में मांग ज़्यादा हो या सप्लाई कम हो तो कीमतें तेज़ी से बढ़ने लगती हैं. इसके अलावा, मौसम के हालात और स्थानीय महंगाई भी कीमतों पर असर डालने में भूमिका निभाते हैं.
पाकिस्तान में क्यों है नॉर्मल अंडों की कम कीमत?
पाकिस्तान में अंडों की कीमतों में भारी गिरावट का मुख्य कारण स्थानीय उत्पादन में अप्रत्याशित वृद्धि और बाज़ार में अंडों की अत्यधिक आपूर्ति है. हाल के दिनों में, पोल्ट्री फ़ार्मों पर उत्पादन में वृद्धि और साथ ही माँग में कमी के कारण अंडों की कीमतों में काफ़ी गिरावट आई है, जिससे किसानों को अपना स्टॉक निकालने के लिए अपने अंडे कम दरों पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा है.
भारत में एक दर्जन अंडों की कीमत कितनी है?
जहां तक भारत की बात है, एक दर्जन अंडों की कीमत लगभग ₹179.88 है, जो वैश्विक औसत से काफी कम है.
किन देशों में मिलते हैं अंडे महंगे?
ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, नॉर्वे और डेनमार्क जैसे देशों में अंडे काफी महंगे हैं, जहां कीमतें $6 से ज़्यादा हैं जो कि भारतीय रुपये के हिसाब से 556.44 रुपये हैं.
किन देशों में मिलते हैं अंडे सस्ते?
पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र और श्रीलंका जैसे देशों में अंडे बहुत कम कीमतों पर उपलब्ध हैं, जहां उनकी कीमत $2 से भी कम है, जो कि भारतीय रुपये के हिसाब है 185.48 हैं.