Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • एक फिल्म और रातों-रात शोहरत, राशा थडानी से मेधा शंकर तक, आजकल क्या कर रही है ये हसीनाएं ?

एक फिल्म और रातों-रात शोहरत, राशा थडानी से मेधा शंकर तक, आजकल क्या कर रही है ये हसीनाएं ?

Upcoming Projects : बॉलीवुड में हर साल कई नए चेहरे आते है, लेकिन कुछ अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिल में खास जगह बना लेते है. हाल ही में राशा थडानी, मेधा शंकर और ‘लापता लेडीज’ की एक्ट्रेस ने रातों-रात शोहरत हासिल की है. 

Last Updated: January 21, 2026 | 2:54 PM IST
Rasha Thadani - Photo Gallery
1/5

राशा थडानी

रवीना टंडन की बेटी राशा ने साल 2025 में फिल्म 'आजाद' (Azaad) से अपना डेब्यू किया था. फिल्म के बाद वह कुछ समय के लिए पर्दे से दूर रही,लेकिन अब वह बड़े धमाके के साथ वापसी कर रही है. राशा अपनी नई फिल्म 'लाइकी लाइका' (Laikey Laikaa) के प्रमोशन में व्यस्त है, जो 2026 की गर्मियों में रिलीज होगी. इसके अलावा वह साउथ की फिल्म 'AB4' में भी नजर आएंगी.

Medha Shankr - Photo Gallery
2/5

मेधा शंकर

फिल्म '12th Fail' की 'श्रद्धा' यानी मेधा शंकर अपनी सादगी से सबकी क्रश बन गई थी. फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतज़ार कर रहे थे. मेधा जल्द ही एक कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ सनी कौशल और निमरत कौर होगे. इसके अलावा वह 'गिन्नी वेड्स सनी 2' में अविनाश तिवारी के साथ मुख्य भूमिका निभा रही है.

Nitanshi Goel - Photo Gallery
3/5

नितांशी गोयल

'लापता लेडीज' की 'फूल कुमारी' ने अपनी मासूमियत से सबका दिल जीत लिया था. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव होती है. नितांशी के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है वह मशहूर निर्माता एकता कपूर के साथ एक फिल्म कर रही है साथ ही, चर्चा है कि वह 'शादी में जरूर आना 2' में भी नजर आ सकती है.

Pratibha Ranta - Photo Gallery
4/5

प्रतिभा रांटा

'लापता लेडीज' की दूसरी दुल्हन 'जया' और वेब सीरीज 'हीरामंडी' से प्रतिभा ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. प्रतिभा आजकल अपनी अगली बड़ी वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त है. खबर है कि वह अमेज़न प्राइम की एक सीरीज में रोहित सराफ के साथ नजर आएंगी.

Tanya Maniktala - Photo Gallery
5/5

तान्या मानिकताला

फिल्म 'किल' (Kill) में अपनी छोटी लेकिन असरदार भूमिका से तान्या ने सबका ध्यान खींचा था. तान्या अब दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो गई है वह जल्द ही राजकुमार राव के साथ एक नई फिल्म में नजर आएंगी इसके अलावा उनकी वेब सीरीज 'पान पर्दा जर्दा' भी जल्द आने वाली है.

More News