Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कौन हैं एल्विश यादव की नई ‘गर्लफ्रेंड’? फैंस बोल रहे- ‘परफेक्ट कपल’

कौन हैं एल्विश यादव की नई ‘गर्लफ्रेंड’? फैंस बोल रहे- ‘परफेक्ट कपल’

एल्विश यादव और जन्नत जुबैर के नए गाने ‘तेरे दिल में’ ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने डेटिंग की अफवाहें तेज कर दी हैं, हालांकि दोनों की ओरसे इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Last Updated: January 21, 2026 | 1:43 PM IST
गाने के बारे में - Photo Gallery
1/5

गाने के बारे में

'तेरे दिल में' गाना रितो रिबा द्वारा गाया गया है, जिसमें एल्विश यादव और जन्नत जुबैर मुख्य भूमिका में हैं. रिलीज के तुरंत बाद यह गाना 1.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है. गाने में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री रोमांटिक सीन से भरी हुई है, जो दर्शकों को आकर्षित कर रही है.

डेटिंग अफवाहें - Photo Gallery
2/5

डेटिंग अफवाहें

सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जोड़ी को रियल लव स्टोरी मान रहे हैं. गाने के रिलीज होने के बाद कमेंट्स की बाढ़ आ गयी. लोगों ने कमेंट किये: जैसे "ये प्यार असली लगता है", "एल्विश ने जन्नत का दिल जीत लिया" और "परफेक्ट कपल." वीडियो में गाड़ी में उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री ने डेटिंग की अटकलों को हवा दी. हालांकि, दोनों ने ही इस पर कोई ब्यान नहीं दिया है.

फैंस की प्रतिक्रिया - Photo Gallery
3/5

फैंस की प्रतिक्रिया

दोनों की केमिस्ट्री को लेकर फैंस उत्साहित हैं और लाफ्टर शेफ सीजन में जन्नत को एल्विश का पार्टनर बनाने की मांग कर रहे हैं. कई कमेंट्स में "क्यूट जोड़ी", "केमिस्ट्री कमाल की" और "सुपरहिट गाना" जैसे शब्द हैं. यह गाना ट्रेंड कर रहा है और चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

दोनों का बैकग्राउंड - Photo Gallery
4/5

दोनों का बैकग्राउंड

एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता हैं और डिजिटल क्रिएटर के रूप में मशहूर हैं. वहीं जन्नत जुबैर टीवी अभिनेत्री हैं, जो लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं. इसके पहले भी दोनों का एक अल्बम सुपरहिट रहा था जो इस जोड़ी की लोकप्रियता को दर्शाता है.

Disclaimer - Photo Gallery
5/5

Disclaimer

यह लेख सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी, मीडिया रिपोर्टों और साक्षात्कारों पर आधारित है. इसका उद्देश्य अटकलें लगाना, सनसनी फैलाना या सत्यापित तथ्यों से परे निष्कर्ष निकालना नहीं है.

More News