Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • शिमला-मनाली जाए बिना लीजिए हिल स्टेशन का मज़ा, यूपी की ये जगहें ठंडक के साथ देंगी सुकून

शिमला-मनाली जाए बिना लीजिए हिल स्टेशन का मज़ा, यूपी की ये जगहें ठंडक के साथ देंगी सुकून

Best Visiting Places in UP: गर्मियों के मौसम में बच्चों के स्कूल की छुट्टियां होते ही लोग घूमने फिरने का प्लान बनाते हैं. वे ठंडक के लिए अक्सर शिमलाा और मनाली जैसे हिल स्टेशन जाते हैं. इसके कारण अक्सर काफी खर्चा होता है. ऐसे में अगर आप उत्तर प्रदेश या इसके आसपास के राज्य में रहते हैं, तो हम आपको उत्तर प्रदेश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं. यहां पर आपको ठंडक के साथ ही सुकून भी मिलेगा. इनमें कुछ जगह तो ऐसी हैं, जहां पर आपको शिमला-मनाली जैसा लुक और वाइब मिलेंगी. इतना ही नहीं ये पास होने के कारण आपके बजट में भी आ सकता है.

Last Updated: March 28, 2026 | 10:55 PM IST
Hill Station and History in Pilibhit - Photo Gallery
1/6

हिल स्टेशन और इतिहास

अगर आप पहाड़ों के साथ ही किले और झरने भी देखना चाहते हैं, तो सोनभद्र आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. यहां पर आप विजयगढ़ किला और मुक्खा वॉटर फॉल देख सकेंगे. ये जगह वाराणसी के पास है. यहां का शा्ंत माहौल आपको सुकून देगा. यहां लोग दूर-दूर से सनसेट देखने आते हैं.

Waterfall in Mirzapur - Photo Gallery
2/6

मिर्जापुर के वॉटर फॉल

उत्तर प्रदेश का मिर्जापुर वेबसीरीज के बाद से काफी फेमस हो गया है. हालांकि यहां के झरने भी लोगों को काफी पसंद आते हैं. यहां के झरनों के पास गर्मी में भी काफी ठंडक मिलती है. यहां आप टांडा जलप्रपात, लखनिया दरी और विंढम फॉल जैसी जगहों पर घूम सकते हैं. यहां आपको काफी सुकून मिलेगा. ये जगह भी वाराणसी के पास है.

Nature Feel in Chitrakoot - Photo Gallery
3/6

चित्रकूट का माहौल

जिन लोगों को नेचर की खूबसूरती पसंद होती है, वे चित्रकूट जाकर आनंद ले सकते हैं. मंदाकिनी नदी के किनारे बसा ये इलाका लोगों को काफी पसंद आता है. यहां गुप्त गोदावरी, गुफाओं के अंदर का माहौल और बहता पानी देखने और इस वाइब को फील करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. यहां आपको आसपास बहुत से झरने भी देखने को मिलेंगे. ये जगह प्रयागराज के पास है.

Dudhwa National Park is excellent for wildlife - Photo Gallery
4/6

वाइल्डलाइफ के लिए बेहतरीन है दुधवा नेशनल पार्क

अगर आपको वाइल्ड लाइफ पसंद है, तो आप लखीमपुर के दुधवा नेशनल पार्क जा सकते हैं. यहां घने पेड़ और नमी के कारण गर्मी से राहत मिलेगी. यहां पानी के पास जानवरों का आना-जाना लगा रहता है. ये जगह लखनऊ के पास है. हालांकि यहां आने-जाने की टाइमिंग होती है, जिसके कारण पहले से प्लान करें.

Chandraprabha Wildlife - Photo Gallery
5/6

चंद्रप्रभा वाइल्डलाइफ

उत्तर प्रदेश के चंदौली में घने जंगलों में चंद्रप्रभा वाइल्डलाइफ के मजे लिए जा सकते हैं. यहां पर घने जंगलों के बीच राजदरी और देवदरी झरने हैं, जो यहां की पहचान हैं. यहां काफी ठंडक रहती है. ये जगह वाराणसी से कुछ ही दूरी पर है.

Pilibhit Visiting Places in Pilibhit - Photo Gallery
6/6

पीलीभीत की ये जगह मोह लेंगी मन

आप उत्तर प्रदेश के पीलीभीत भी जा सकते हैं. यहां का पीलीभीत टाइगर रिजर्व और चूका बीच धीरे-धीरे फेमस हो रहा है. ये पानी, जंगल और शांति का कॉम्बिनेशन है. ये जगह बरेली के पास है. यहां जाने के लिए पीलीभीत और बरेली दोनों ऑप्शन हैं.

More News