Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कौन हैं अंबानी परिवार की नई बहू Shweana Poy Raiturcar? गोवा के रईस खानदान से कैसे रखती हैं ताल्लुक

कौन हैं अंबानी परिवार की नई बहू Shweana Poy Raiturcar? गोवा के रईस खानदान से कैसे रखती हैं ताल्लुक

कौन हैं श्वेना पॉय राइतुरकार?: मुकेश अंबानी के भांजे और धीरूभाई अंबानी के सबसे बड़े पोते विक्रम सालगांवकर की शादी हाल ही में सोशल मीडिया पर चारों तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है. तो वहीं, दूसरी तरफ उनकी दुल्हन श्वेना पॉय रैतुरकार (Shwena Poi Raiturkar) भी एक बेहद प्रभावशाली और शिक्षित पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखती हैं.

Last Updated: February 13, 2026 | 3:30 PM IST
Connection with Goa - Photo Gallery
1/8

गोवा से संबंध

श्वेना पॉय राइतुरकार मुख्य रूप से गोवा के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं. दरअसल, उनके पिता समीर पॉय रैतुरकार, गोवा के एक जाने-माने व्यवसायी हैं.

Prestigious Schooling - Photo Gallery
2/8

प्रतिष्ठित स्कूली शिक्षा

तो वहीं, उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई गोवा के नामी स्कूलों से पूरी की, जहां से उनकी शैक्षणिक नींव और भी ज्यादा मजबूत हो गई.

Where did you do your higher education? - Photo Gallery
3/8

कहां से की उच्च शिक्षा?

बात करें उनके उच्च शिक्षा के बारे में तो उन्होंने मुंबई के प्रसिद्ध सिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स (Sydenham College) से कॉमर्स से (B.Com की डिग्री हासिल की है.

Did his Masters from London - Photo Gallery
4/8

लंदन से किया मास्टर्स

इतना नहीं, उन्होंने अपनी शिक्षा को वैश्विक स्तर पर ले जाते हुए लंदन के किंग्स कॉलेज (King's College London) से इंटरनेशनल मार्केटिंग में मास्टर की भी डिग्री हासिल की है.

Digital Marketing Specialist - Photo Gallery
5/8

डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ

तो वहीं, करियर की शुरुआत में उन्होंने डिजिटल मार्केटिंग और ब्रांड मैनेजमेंट के क्षेत्र में महारत हासिल किया, जो उनके प्रोफेशनल सफर में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है.

Role in the family business - Photo Gallery
6/8

पारिवारिक व्यवसाय में भूमिका

श्वेना अपने पिता के रियल एस्टेट और रिटेल सेक्टर में कई सालों से जुड़ी रही हैं और आगे रणनीति बनाने में अपने पिता की बेहद ही मदद करती हैं.

Social media and creativity - Photo Gallery
7/8

सोशल मीडिया और क्रिएटिविटी

इसके अलावा वह अपनी रचनात्मकता के लिए भी जानी जाती हैं और ज्यादातर सोशल मीडिया पर अपनी जीवनशैली और यात्रा के अनुभवों को लोगों के साथ शेयर करती रहती हैं, जहां उनकी एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी देखने को मिलती है.

Coordination with the Ambani family - Photo Gallery
8/8

अंबानी परिवार के साथ तालमेल

शादी से पहले ही श्वेना को अंबानी और सालगांवकर परिवार के साथ कई बार पर देखा गया है, जिससे उनके परिवार के साथ गहरे और रिश्तों के बारे में पता चलता है.

More News