Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • रूसी लड़की ने अपने संगीत से भारतीय दर्शकों की आंखों को किया नम, वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

रूसी लड़की ने अपने संगीत से भारतीय दर्शकों की आंखों को किया नम, वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

Russian Girl Tribute: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचने का काम किया है. दरअसल, वायरल वीडियो के मुताबिक, एक रूसी लड़की द्वारा फिल्म ‘बॉर्डर’ 2  के सबसे मशहूर गानों में से एक ‘घर कब आओगे’ पर दी गई भावपूर्ण प्रस्तुति ने इंटरनेट पर पूरी तरह से तहलका मचा दिया है. अपनी कला के जरिए उन्होंने देशभक्ति के दर्द को बखूबी से जिक्र किया है. इसके साथ ही यह वीडियो एक बार फिर से साबित करता है संगीत की कोई सीमा नहीं होती है. फिलहाल, वायरल वीडियो पर भारतीय दर्शकों का भरपूर प्यार देखने को मिल रहा है. 



Last Updated: February 4, 2026 | 4:15 PM IST
Russian girl attracts everyone's attention - Photo Gallery
1/8

रूसी युवती ने खींचा सभी का ध्यान

एक रूसी युवती ने 'बॉर्डर 2' के सबसे मशहूर गानों में से एक 'घर कब आओगे' पर अपनी प्रस्तुति देकर इंटरनेट का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.

Indian viewers are liking the viral video - Photo Gallery
2/8

वायरल वीडियो को भारतीय दर्शक कर रहे पसंद

तो वहीं, वायरल वीडियो में लड़की के चेहरे के हाव-भाव और गाने के प्रति उसका समर्पण देखने को मिल रहा है, जिससे भारतीय दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.

The song is considered a symbol of the pain of soldiers - Photo Gallery
3/8

गाना सैनिकों के दर्द का माना जाता है प्रतीक

इतना ही नहीं, मूल रूप से 'बॉर्डर' 2 फिल्म का यह गाना देशभक्ति और परिवार से दूर सैनिकों के दर्द का प्रतीक माना जाता है, जिससे सुनने के बाद हर किसी की आंखें नम हो जाती है.

Music has no boundaries - Photo Gallery
4/8

संगीत की नहीं होती है कोई सीमा

इसके साथ ही विदेशी कलाकार द्वारा इस गाने को इतनी शिद्दत से महसूस करना यह दर्शाता है कि संगीत की कोई सीमा नहीं होती है.

People told the best tribute - Photo Gallery
5/8

लोगों ने बताया बेहतरीन ट्रिब्यूट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग इस वीडियो को 'बॉर्डर 2' के लिए सबसे बेहतरीन ट्रिब्यूट बता रहे हैं और साथ ही एरक दूसरे के साथ जमकर शेयर भी कर रहे हैं.

Captured the feeling behind the words - Photo Gallery
6/8

शब्द के पीछे की भावना को पकड़ा

तो वहीं, कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रूसी लड़की ने गाने के हर एक शब्द के पीछे की भावना को बखूबी से पकड़ा है.

Deepening ties between India and Russia - Photo Gallery
7/8

भारत और रूस के बीच का गहरा रिश्ता

हालांकि, यह वायरल वीडियो भारत और रूस के बीच गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव और कला के प्रति प्रेम को भी एक तरह से दर्शाता है.

The video brought tears to the eyes of the audience - Photo Gallery
8/8

वीडियो में दर्शकों की आंखें हुई नम

और सबसे आखिरी में वीडियो के अंत तक दर्शकों की आंखें नम हो जाती हैं, जो इस प्रस्तुति की संवेदनशीलता और प्रभाव को पूरी तरह से साबित भी करता है.

More News