Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • बॉलीवुड के वो सितारे जिन्हें अपनी फिल्मों के बोल्ड दृश्यों पर हुआ मलाल, फिल्मोग्राफी से हटाना चाहते हैं सीन

बॉलीवुड के वो सितारे जिन्हें अपनी फिल्मों के बोल्ड दृश्यों पर हुआ मलाल, फिल्मोग्राफी से हटाना चाहते हैं सीन

Regret of intimate movie scenes:  बॉलीवुड में कई बार कलाकार फिल्म की मांग या करियर के शुरुआती दबाव में आकर ऐसे सीन कर लेते हैं, जिन्हें बाद में वे अपनी गलती मानते हैं. तो वहीं, यहां उन 8 अभिनेताओं के बारे में बताया गया है जिन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी फिल्मों के अंतरंग दृश्यों को लेकर बेहद ही पछतावा किया था. दूसरी तरफ फिल्मों में बोल्ड सीन देना ज्यादातर कलाकारों के लिए एक बेहद ही मुश्किल फैसला होता है, जिसे वे बाद में अपनी छवि या फिर किसी भी तरह के व्यक्तिगत सहजता की वजह से गलत मानने लगते हैं. एक्टर आमिर खान से लेकर इमरान हाशमी जैसे दिग्गजों ने भी माना है कि करियर के किसी मोड़ पर किए गए ये अंतरंग दृश्य उनकी पसंद नहीं थे और आज वे इन्हें अपनी फिल्मोग्राफी से हटाना चाहते हैं. 

Last Updated: January 30, 2026 | 7:24 PM IST
Aamir Khan - Photo Gallery
1/8

आमिर खान

हिंदी सिनेमा के दिगग्ज अभिनेता में से एक आमिर खान ने फिल्म 'होली' के बेहद बोल्ड और अंतरंग दृश्यों को लेकर बाद में अपनी असहजता और पछतावा व्यक्त किया था.

Shilpa Shetty - Photo Gallery
2/8

शिल्पा शेट्टी

तो वहीं, फिल्म 'लाइफ इन ए... मेट्रो' के कुछ दृश्यों को लेकर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने कहा था कि उन्हें वे सीन शूट करते समय बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था.

Mallika Sherawat - Photo Gallery
3/8

मल्लिका शेरावत

इसके साथ ही मल्लिका शेरावत ने यह स्वीकार भी किया था कि फिल्म 'मर्डर' के दौरान बोल्ड दृश्यों की वजह से उन्हें लंबे समय तक केवल एक ही तरह की भूमिकाएं निभानी पड़ रही थी.

Ranbir Kapoor - Photo Gallery
4/8

रणबीर कपूर

तो वहीं, फिल्म 'सावरिया' के टॉवल सीन के बारे में एक्टर रणबीर कपूर ने कहा था कि वह उनके लिए काफी असहज करने वाला अनुभव था, जिसके बारे में उन्होंने पहले कभी नहीं सोचा था.

Imran Hashmi - Photo Gallery
5/8

इमरान हाशमी

'सीरियल किसर' की अपनी छवि से परेशान होकर इमरान हाशमी कई बार कह चुके हैं कि उन्हें अपनी शुरुआती फिल्मों के उन दृश्यों पर अब पछतावा होता है.

Zarine Khan - Photo Gallery
6/8

ज़रीन खान

फिल्म 'हेट स्टोरी 3' में दिए गए जरूरत से ज्यादा बोल्ड दृश्यों को लेकर एक्ट्रेस ज़रीन खान ने बाद में अपनी नाराजगी के बारे में मीडिया के सामने जिक्र भी किया था.

Shahid Kapoor - Photo Gallery
7/8

शाहिद कपूर

तो वहीं, फिल्म 'रंगून' के कीचड़ वाले अंतरंग दृश्य को अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने करियर का सबसे खराब और असहज कर देने वाला अनुभव बताया था, जिसको लेकर उन्हें बेहद ही पछतावा था.

Aditi Rao Hydari - Photo Gallery
8/8

अदिति राव हैदरी

और सबसे आखिरी में फिल्म 'ये साली जिंदगी' के कई किसिंग सीन्स को लेकर अभिनेत्री अदिति राव हैदरीने बाद में कहा था कि वे उनके लिए मानसिक रूप से थका देने वाले कामों से एक था.