Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Backless Blouse Moments: बॉलीवुड दीवाज़ के यादगार बैकलेस मोमेंट्स का जलवा बरकरार, सोशल मीडिया पर आज भी करते हैं ट्रेंड

Backless Blouse Moments: बॉलीवुड दीवाज़ के यादगार बैकलेस मोमेंट्स का जलवा बरकरार, सोशल मीडिया पर आज भी करते हैं ट्रेंड

Bollywood News:  बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने बैकलेस ब्लाउज के जरिए पारंपरिक साड़ियों को मॉडर्न और साहसी लुक बनाने में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी है. अभिनेत्री  जाह्नवी कपूर के डोरी वाले ब्लाउज से लेकर आलिया भट्ट के विंटेज स्टाइल तक, इन पलों ने इंटरनेट पर तहलका मचाया है. इसके अलावा मलाइका अरोड़ा और दीपिका पादुकोण जैसी डीवाज़ ने भी रेड कार्पेट पर अपने कॉन्फिडेंस से फैंस को मंत्रमुग्ध करने का काम किया है. दरअसल,  यह फैशन ट्रेंड न सिर्फ ग्लैमर का प्रतीक है, बल्कि आत्मविश्वास और आधुनिकता को भी दर्शाता है, जिससे ये अभिनेत्रियां सच्ची स्टाइल आइकॉन बन गई हैं.

Last Updated: March 5, 2026 | 7:07 PM IST
Janhvi Kapoor: Redefining Boldness - Photo Gallery
1/7

जाह्नवी कपूर: बोल्डनेस की नई परिभाषा

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने कान्स साल 2025 में गोल्डन बैकलेस कोर्सेट पहनकर वैश्विक स्तर पर सुर्खियां बटोरीं. इसके अलावा, अपनी फिल्म 'देवरा' और 'Param Sundari' के प्रमोशन के दौरान उनके डोरी वाले और डीप-कट बैकलेस ब्लाउज ने फैंस को अपना दीवाना बनाया था.

Alia Bhatt: Fusion of Vintage & Modern - Photo Gallery
2/7

आलिया भट्ट: विंटेज और मॉडर्न का संगम

तो वहीं, दिवाली 2025 के मौके पर आलिया भट्ट ने मनीष मल्होत्रा की 30 साल पुरानी विंटेज साड़ी पहनी थी. जहां, इसके साथ उन्होंने एक 'स्टनिंग ओपन बैक' और हॉल्टर नेकलाइन वाला ब्लाउज कैरी किया था, जिसे 2025 का सबसे बड़ा फेस्टिव ट्रेंड माना गया था.

Deepika Padukone: Classic & Elegant - Photo Gallery
3/7

दीपिका पादुकोण: क्लासिक और एलीगेंट

तो वहीं, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ज्यादातर 'सब्यसाची' की साड़ियों के साथ हॉल्टर-नेक और 'डबल नॉट' बैकलेस ब्लाउज में नजर आती हैं. इस दौरान कान्स और अन्य इंटरनेशनल रेड कार्पेट पर उनके बैकलेस गाउन और साड़ियों ने हमेशा उन्हें 'मेन कैरेक्टर एनर्जी' देने का काम किया है.

Kriti Sanon: Floral & Flirty Look - Photo Gallery
4/7

कृति सैनन: फ्लोरल और फ्लर्टी लुक

कृति सैनन ने अपनी फिल्म 'तेरे इश्क में' के प्रमोशन के दौरान अनीता डोंगरे की फ्लोरल साड़ी के साथ एक स्लीवलेस और बैकलेस ब्लाउज पहना था, जिसमें लटकते हुए टैसल्स (Tassels) ने उनके लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बना दिया था.

Suhana Khan: Gen-Z Style Icon - Photo Gallery
5/7

सुहाना खान: जेन-जी स्टाइल आइकॉन

हिंदी सिनेमा के किंग खान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अपने वेकेशन और दिवाली लुक्स में बैकलेस फैशन को बड़ी खूबसूरती से अपनाया था. फिर, चाहे वह नीली हॉल्टर-नेक ड्रेस हो या पीले रंग के लहंगे के साथ डीप-कट चोली, सुहाना ने यह साबित कर दिया था कि वह नई पीढ़ी की फैशन क्वीन हैं.

Malaika Arora: Evergreen Boldness - Photo Gallery
6/7

मलाइका अरोड़ा: एवरग्रीन बोल्डनेस

एक्ट्रेस और मॉडलिंग में मलाइका अरोड़ा को बॉलीवुड की असली 'ट्रेंडसेटर' माना जाता है. जहां, उन्होंने साल 2025 के एक हाई-प्रोफाइल अवॉर्ड शो के दौरान, उन्होंने एक शिमरी मेटैलिक साड़ी के साथ पूरी तरह से बैकलेस ब्लाउज पहना था, जिसमें सिर्फ एक पतली डोरी का सपोर्ट था.

Kiara Advani: Graceful & Modern Look - Photo Gallery
7/7

कियारा आडवाणी: ग्रेसफुल और मॉडर्न लुक

कियारा आडवाणी ने अपनी फिल्म के प्रीमियर और हालिया फोटोशूट्स में 'क्रिस-क्रॉस' (Criss-Cross) बैकलेस ब्लाउज को बहुत लोकप्रिय बनाया है. तो वहीं, उनके पेस्टल रंग के लहंगे के साथ डीप 'V' कट बैकलेस चोली ने फैंस को उनकी सादगी और ग्लैमर के मेल का दीवाना बना दिया है.

More News