अब मुफ्त में देखें, फिल्म तू मेरी मैं तेरा की ओटीटी रिलीज़, घर बैठे उठाएं कार्तिक-अनन्या की फिल्म का लुत्फ
तू मेरी मैं तेरा ओटीटी रिलीज: फिल्म प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री अनन्या पांडे की बहुचर्चित रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है. जहां, क्रिसमस 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म अब उन दर्शकों के लिए उपलब्ध है, जो इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए थे. तो वहीं, इस फिल्म की डिजिटल स्ट्रीमिंग को लेकर काफी समय से चर्चा थी, और अब इसके प्लेटफॉर्म और रिलीज का समय पूरी तरह साफ हो गया है.
फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट हुई तय
फिल्म तू मेरी मैं तेरा की ओटीटी रिलीज डेट 19 फरवरी 2026 तय की गई है.
स्ट्रीमिंग के लिए पूरी तरह से है उपलब्ध
तो वहीं, प्राइम वीडियो के मौजूदा सब्सक्राइबर्स इस फिल्म को बिना किसी अतिरिक्त खर्च के देख सकते हैं.
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी
फिल्म में अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री अनन्या पांडे की रोमांटिक जोड़ी देखने को मिलेगी.
नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ की अहम भूमिका
तो वहीं, नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ ने फिल्म में महत्वपूर्ण सहायक किरदार निभाया हैं.
सिटुएशनशिप पर आधारित है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी आधुनिक 'सिटुएशनशिप' और पुराने जमाने के प्यार के बीच के टकराव को दिखाती है.
समीर विद्वांस ने किया है निर्देशन
धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है.
क्रोएशिया की वादियों में फिल्माई गई फिल्म
फिल्म को क्रोएशिया की खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया है, जो एक शानदार विजुअल अनुभव देता है.